Wednesday, February 11, 2026
अन्य

    इस स्वास्थ्य उपकेंद्र के गुणवत्तापूर्ण सेवाओं को मिला एनक्वास प्रमाणपत्र

    एनक्वास प्रमाणपत्र जैसे मान्यता न केवल संस्थानों को बेहतर कार्य के लिए प्रेरित करती हैं, बल्कि मरीजों को भी भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा कदम है

    नूरसराय (नालंदा दर्पण)। नूरसराय प्रखंड क्षेत्र स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र करण बिगहा ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस उपकेंद्र को राज्यस्तरीय एनक्वास (नेशनल लेवल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड) प्रमाणपत्र के लिए चयनित किया गया है। यह प्रमाणन गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं और उच्च मानकों को बनाए रखने की दिशा में केंद्र की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

    राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार के कार्यपालक निदेशक सुहर्ष भगत ने 12 दिसंबर को सभी सिविल सर्जन और संबंधित अधिकारियों को इस उपलब्धि की जानकारी देते हुए पत्र जारी किया। पत्र में उल्लेख किया गया कि करण बिगहा स्वास्थ्य उपकेंद्र ने राज्यभर में दसवां स्थान प्राप्त किया है। यह प्रमाणन बिहार सरकार के उस लक्ष्य की ओर संकेत करता है। जो राज्य के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में उच्च गुणवत्ता और सुरक्षित सेवाओं की निरंतरता सुनिश्चित करना है।

    इससे पहले, 21 नवंबर को राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार की एनक्वास टीम ने करण बिगहा उपकेंद्र का दौरा किया था। टीम ने उपकेंद्र की सेवाओं, बुनियादी ढांचे, संक्रमण नियंत्रण उपायों, मरीजों की संतुष्टि और अन्य कई मानकों पर गहन मूल्यांकन किया। रिपोर्ट के आधार पर उपकेंद्र को राज्यस्तरीय प्रमाणपत्र के लिए चुना गया।

    सुहर्ष भगत द्वारा जारी पत्र में यह भी निर्देश दिया गया कि प्रमाणपत्र प्राप्त स्वास्थ्य संस्थानों को सक्षम पोर्टल के माध्यम से नेशनल लेवल असेसमेंट के लिए आवेदन करना होगा। यह प्रक्रिया केंद्र को राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगी।

    इस उपलब्धि से करण बिगहा और आसपास के क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि इस स्वास्थ्य उपकेंद्र ने स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार सुधार किया है। जिससे गांव के लोगों को बड़े शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। बिहार सरकार और स्वास्थ्य विभाग के इस पहल से राज्य के ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हो रहा है।

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    Bihar Sharif covered with red flags regarding Deepnagar garbage dumping yard in nalanda ई BPSC टीचर बच्चों के बीच क्या मिमिया रहा है KK पाठक साहब? ई BPSC टीचर की गुंडई देख लीजिए KK पाठक साहब ! जानें भागवान महावीर के अनमोल विचार