राजगीर महोत्सव: DDC ने की समीक्षा बैठक, जानें फुलप्रूफ तैयारी

राजगीर (नालंदा दर्पण)। आज आरआईसीसी सभागार में नालंदा उप विकास आयुक्त (DDC) श्रीकांत कुण्डलिक खांडेकर की अध्यक्षता में राजगीर महोत्सव 2024 की सफलतापूर्वक आयोजन की तैयारी के लिए एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उन्होंने अधिकारियों के साथ महोत्सव की पूर्व तैयारियों का स्थल निरीक्षण भी किया गया।

बता दें कि राजगीर महोत्सव 2024 का आयोजन 21 से 23 दिसंबर तक मुख्य कार्यक्रम स्थल आरआईसीसी और हॉकी मैदान राजगीर के निकट खाली भूखंड पर निर्धारित किया गया है। इस महोत्सव में स्थानीय संस्कृति, खेल, कला और खानपान के विविध कार्यक्रम होंगे, जो राजगीर को एक पर्यटन केंद्र के रूप में और भी सशक्त बनाएंगे।

समीक्षा के बाद दिशा-निर्देशः बैठक में उप विकास आयुक्त श्रीकांत खांडेकर ने सभी संबंधित अधिकारियों को समय सीमा के भीतर अपने कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव राजगीर के पर्यटन और सांस्कृतिक विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है और सभी को मिलकर इसे सफल बनाना है।

इस बैठक में उप विकास आयुक्त श्री श्रीकांत खांडेकर ने विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान निम्नलिखित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई-

विधि व्यवस्था और सुरक्षा: महोत्सव स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उपायों पर विचार किया गया।

प्रचार प्रसार और सांस्कृतिक कार्यक्रम: महोत्सव के प्रचार प्रसार के लिए रणनीतियों पर चर्चा की गई, साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी गौर किया गया।

खेल महोत्सव: कबड्डी, कराटे, खो-खो, वुशु, क्रिकेट और ताईक्वांडो जैसी खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन पर ध्यान केंद्रित किया गया।

महिला महोत्सव: महिला महोत्सव में नृत्य, गायन, क्विज, कुकिंग, फैंसी ड्रेस, मेहंदी और रैंप वॉक जैसे कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित किया गया।

स्वच्छता और जनसुविधाएं: साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय और पार्किंग व्यवस्था को लेकर व्यापक चर्चा हुई।

मुख्य आकर्षण और कार्यक्रमः राजगीर महोत्सव 2024 में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का विशेष महत्व रहेगा, जिनमें प्रमुख रूप से कलाकार जुबिन नौटियाल (21 दिसंबर), अरुणिता और पवनदीप (22 दिसंबर), और मैथिली ठाकुर (23 दिसंबर) की प्रस्तुति होगी। इसके अलावा स्थानीय कलाकारों द्वारा अपनी कला का प्रदर्शन 21 से 23 दिसंबर तक दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक किया जाएगा।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future