नूरसराय हाई स्कूल से प्रिंटर समेत 22 कंप्यूटर सेट उड़ा ले गए चोर

पुलिस मामले की जांच के दौरान नाइट गार्ड की भूमिका को भी संदिग्ध मान रही है। आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि चोरों का सही सुराग मिल सके

नूरसराय (नालंदा दर्पण)। बीती रात नूरसराय हाई स्कूल में एक बड़ी चोरी की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। स्कूल के आईसीटी लैब से 22 कंप्यूटर सेट और एक प्रिंटर चोरी कर लिए गए। सुबह जब स्कूल खोला गया तो आईसीटी लैब के दोनों गेट का ताला टूटा हुआ पाया गया। यह देखकर हेडमास्टर, शिक्षक और छात्र सभी दंग रह गए।

चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही हेडमास्टर अश्विनी कुमार ने नूरसराय थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई और बताया कि घटना के समय स्कूल का नाइट गार्ड बिना किसी सूचना के ड्यूटी से गायब था।

मामले की सूचना पर नूरसराय थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने स्कूल परिसर का दौरा किया और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पड़ताल के दौरान स्कूल भवन से कुछ दूरी पर एक खेत में दो कंप्यूटर मॉनिटर और एक प्रिंटर बरामद किए गए।

इस चोरी की घटना ने स्कूल प्रशासन और छात्रों में असुरक्षा की भावना बढ़ा दी है। हेडमास्टर अश्विनी कुमार ने कहा कि आईसीटी लैब स्कूल की संपत्ति और बच्चों की शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस चोरी से स्कूल को भारी नुकसान हुआ है।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”false” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”ASC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker