नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफशिक्षा

शिक्षा विभाग का नया आदेशः जानें कब तक कहां योगदान देंगे विशिष्ट शिक्षक

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार में सक्षमता परीक्षा पास करने वाले नियोजित शिक्षकों (विशिष्ट शिक्षक) के लिए एक अहम सूचना है। शिक्षा विभाग ने ऐसे शिक्षकों को उनके ही स्कूलों में विशिष्ट शिक्षक के रूप में योगदान देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बिहार के प्राथमिक शिक्षा निदेशक पंकज कुमार ने इस संदर्भ में सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र जारी कर इस प्रक्रिया की शुरुआत की है।

कब से कब तक देंगे योगदान? इस नए कदम के तहत सक्षमता परीक्षा पास शिक्षकों को 1 जनवरी से 7 जनवरी 2025 के बीच अपने संबंधित स्कूलों में योगदान देना होगा। इस दौरान, राज्यभर में करीब 1.87 लाख नियोजित शिक्षकों ने सक्षमता परीक्षा पास की है, जिनमें से 1.40 लाख शिक्षकों की काउंसेलिंग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

नियुक्ति पत्र का वितरणः इन शिक्षकों को अब एक नए नियुक्ति पत्र के माध्यम से विशिष्ट शिक्षक के रूप में पदस्थापित किया जाएगा। इस प्रक्रिया के तहत शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों (डीइओ) को एक सॉफ्टवेयर लिंक उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है।

इस लिंक के माध्यम से 23 दिसंबर से औपबंधिक नियुक्ति पत्र का प्रिंट निकाला जा सकेगा। जिसमें डिजिटल हस्ताक्षर भी होंगे। शिक्षा विभाग ने यह स्पष्ट किया है कि इससे पहले जिला शिक्षा पदाधिकारी के हस्ताक्षर से जारी किए गए नियुक्ति पत्र अब मान्य नहीं होंगे और वे निरस्त कर दिए गए हैं।

विशिष्ट शिक्षक के रूप में योगदानः शिक्षकों के लिए जारी किए गए नए विद्यालय पदस्थापना पत्र और योगदान पत्र 26 दिसंबर से सभी डीइओ के माध्यम से उपलब्ध हो जाएंगे। यह दस्तावेज़ विशिष्ट शिक्षक के रूप में योगदान की शुरुआत को सुनिश्चित करेंगे। योगदान की तिथि से शिक्षक स्थानीय निकाय के शिक्षक के पद से स्वत: विरमित माने जाएंगे।

मुकेश भारतीय

मुकेश भारतीय वरिष्ठ पत्रकार हैं और राजनीति, प्रशासन और स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर लेखन-संपादन करते हैं। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future