इंटर और मैट्रिक परीक्षा प्रक्रिया में BSEB ने किए कई नए बदलाव

इस बार नालंदा जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)  के निर्देशों का सख्ती से पालन होगा। सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने के लिए पुलिस और प्रशासन की निगरानी रहेगी

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले में इंटरमीडिएट और मैट्रिक की वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी को लेकर प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जुटा हुआ है। 1 फरवरी 2025 से इंटरमीडिएट और 17 फरवरी 2025 से मैट्रिक की परीक्षा का आयोजन होना है। इसी को लेकर मंगलवार को हरदेव भवन में अपर समाहर्ता मंजीत कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में जिले के सभी परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षक शामिल हुए। अपर समाहर्ता ने बैठक में निर्देश दिया कि परीक्षाएं शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्राधीक्षक अभी से अपने-अपने केंद्रों पर छात्रों की बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करें और हर आवश्यक तैयारी को समय पर पूरा करें।

बैठक में बताया गया कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा इस वर्ष परीक्षा नियमों में कुछ बदलाव किए गए हैं। अब परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा छात्रों को जूते और मोजे पहनकर परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

परीक्षार्थियों की दो चरणों में तलाशी ली जाएगी। पहली तलाशी परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार पर होगी, जबकि दूसरी तलाशी परीक्षा कक्ष में संबंधित वीक्षक द्वारा की जाएगी। छात्रों को एडमिट कार्ड और लेखन सामग्री के अलावा कोई अन्य वस्तु, जैसे किताबें, चीट-पुर्जे, मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाने की अनुमति नहीं होगी।

अपर समाहर्ता ने सभी केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिया कि वे परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन अपने पास न रखें। परीक्षा केंद्र पर संचार और जानकारी के आदान-प्रदान के लिए अलग से एक व्यक्ति को प्रतिनियुक्त किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या कदाचार पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”ASC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker