Saturday, February 14, 2026
अन्य

    प्रयागराज महाकुंभ स्नान करने गई पत्नी, इधर रिटायर्ड राजस्वकर्मी की हत्या

    बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। सरमेरा थाना क्षेत्र अंतरेगत चेरो गांव में प्रयागराज महाकुंभ स्नान करने गई पत्नी की अनुपस्थिति में 70 वर्षीय सेवानिवृत्त राजस्व कर्मचारी शिवानंद शर्मा की संदिग्ध अवस्था में हत्या होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। उनका शव उनके ही घर के बाथरूम में मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक के शरीर पर कई चोट और जख्म के निशान थे। साथ ही उनके गले में गमछे का फंदा भी लगाया हुआ था।

    घटना के बाद फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और हत्या से जुड़े साक्ष्य एकत्र किए। मृतक के छोटे पुत्र मनोरंजन कुमार के बयान पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

    इस घटना में सबसे बड़ा सस्पेंस यह है कि हत्या किसने और क्यों की? प्रारंभिक जांच से यह स्पष्ट हुआ कि हत्यारे को इस बात की पूरी जानकारी थी कि मृतक उस वक्त घर में अकेले थे। इसी सुनसान मौके का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया गया।

    शिवानंद शर्मा अपनी सेवानिवृत्ति के बाद पत्नी के साथ गांव में रह रहे थे। उनके तीन पुत्र हैं। बड़ा पुत्र मृत्युंजय कुमार दिल्ली मेट्रो में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, मंझला पुत्र धनंजय कुमार कुरुक्षेत्र के इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रोफेसर और छोटा पुत्र मनोरंजन कुमार रांची की एक निजी कंपनी में इंजीनियर है।

    विगत 27 जनवरी को उनकी पत्नी प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने चली गई थीं। उसी दिन संध्या के समय हत्यारे ने मौका देखकर वारदात को अंजाम दिया। रात में जब उनके पुत्रों ने फोन पर संपर्क करने की कोशिश की तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। अगली सुबह भी स्थिति वही रही। जिससे चिंतित होकर परिवार ने पड़ोसियों से संपर्क किया। खोजबीन करने पर शव बाथरूम में पड़ा मिला।

    फिलहाल पुलिस ने इस मामले का खुलासा करने में जुटी है। संभावित संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह हत्या किन परिस्थितियों में और किस उद्देश्य से की गई?

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    आपकी खबरें

    error: Content is protected !!
    The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future