नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

एसिड अटैक के 5 दोषियों को 10-10 साल की सजा, 1-1 लाख का जुर्माना

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहारशरीफ जिला व्यवहार न्यायालय के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय अखौरी अभिषेक सहाय ने एक महत्वपूर्ण फैसले में एसिड अटैक के पांच दोषियों को कठोर दंड सुनाया है। छोटू कुमार, साजन कुमार, रवि कुमार, रवि पांडे और चंदन कुमार को अदालत ने 10-10 साल के सश्रम कारावास के साथ 1-1 लाख रुपये अर्थदंड की सजा दी है। अर्थदंड का भुगतान न करने पर उन्हें 6 माह अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

दरअसल 18 अगस्त 2021 को बिहारशरीफ के लहेरी थाना में पीड़िता के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी। पीड़िता के अनुसार दोपहर 12:30 बजे वह अपनी बहन के साथ घर से निकली थी। जब वे करीब 2:15 बजे बड़ी पहाड़ी की ओर बढ़ रही थीं। तभी अचानक एक लड़का तेज़ी से आया और उसके चेहरे पर एसिड फेंककर फरार हो गया।

हमले के तुरंत बाद पीड़िता ने हमलावर को पहचान नहीं पाया। लेकिन बाद में जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और गवाहों की मदद से सभी आरोपियों की पहचान हो सकी। जांच में सामने आया कि यह हमला किसी गहरी साजिश का हिस्सा था। जिसमें सभी पांच आरोपी शामिल थे।

मामले की सुनवाई के दौरान लोक अभियोजक कैसर इमाम ने आरोपियों के खिलाफ ठोस सबूत पेश किए और 11 साक्षियों का परीक्षण कराया। अभियोजन पक्ष के मजबूत तर्कों के आधार पर न्यायालय ने पांचों दोषियों को कड़ी सजा सुनाई।

यह फैसला समाज में एक कड़ा संदेश देता है कि महिलाओं के खिलाफ इस तरह के जघन्य अपराधों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसिड अटैक जैसे अपराधों में सख्त सजा से भविष्य में अपराधियों के मन में भय पैदा होगा और ऐसी घटनाओं में कमी आने की उम्मीद की जा रही है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future