औषधि निरीक्षक कर्मी की दवा दुकानदारों से अवैध वसूली का Video वायरल

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार के नवादा जिले में भ्रष्टाचार अपने चरम पर पहुंच चुका है। यह स्थिति तब और चिंताजनक हो जाती है, जब 10 फरवरी को सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आगमन प्रस्तावित है। लेकिन प्रशासनिक सख्ती के बावजूद भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों की मनमानी रुकने का नाम नहीं ले रही।

ताजा मामला औषधि निरीक्षक कार्यालय से जुड़ा है। जहां के एक कर्मी द्वारा दवा दुकानदारों से अवैध वसूली करने का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो अकबरपुर नया बाजार मुख्य मार्ग स्थित दवा दुकानों के पास का है। जिसे शुक्रवार की दोपहर वन विभाग कार्यालय के सामने रिकॉर्ड किया गया था।

सूत्रों के मुताबिक वायरल वीडियो में जो शख्स दवा दुकानदारों से जबरन पैसे वसूलते नजर आ रहा है, वह औषधि निरीक्षक कार्यालय का कर्मी सुरेश प्रसाद बताया जा रहा है। हालांकि प्रशासन की ओर से इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन स्थानीय व्यापारियों में इस घटना को लेकर जबरदस्त आक्रोश देखा जा रहा है।

अगर इस वायरल वीडियो की सही तरीके से जांच की गई तो दोषी कर्मी पर कार्रवाई तय मानी जा रही है। लेकिन अगर इसे नजरअंदाज किया गया तो यह भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की प्रशासनिक मंशा पर भी सवाल खड़ा करेगा।

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि इस तरह की अवैध वसूली कोई नई बात नहीं है। पहले भी कई बार दवा दुकानदारों को औषधि निरीक्षक कार्यालय के कर्मियों द्वारा बिना किसी वैध कारण के परेशान किया जाता रहा है। लेकिन इस बार वीडियो वायरल होने के बाद जनता को उम्मीद है कि दोषी कर्मी पर कार्रवाई की जाएगी।

अब देखना यह है कि प्रशासन इस पर क्या कदम उठाता है और क्या मुख्यमंत्री के दौरे से पहले इस मामले पर कोई ठोस कार्रवाई होती है या नहीं।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker