खोज-खबरतकनीकनालंदापर्यटनबिग ब्रेकिंगराजगीर

अब राजगीर नेचर सफारी में दौड़ते-भागते दिखेंगे AI निर्मित डायनासोर!

राजगीर (नालंदा दर्पण)। राजगीर नेचर सफारी में डायनासोर पार्क बनने का रास्ता साफ हो गया है। इस अत्याधुनिक पार्क में डायनासोर इधर-उधर दौड़ते-भागते दिखाई देंगे। इससे दर्शकों को प्राचीन युग की रोमांचक अनुभूति होगी। पार्क में दर्जन भर से अधिक प्रजातियों के ऐसे कृत्रिम डायनासोर होंगे, जो हूबहू सजीव प्रतीत होंगे।

डायनासोर पार्क को इस तरह विकसित किया जाएगा कि आगंतुकों को डायनासोर के प्राकृतिक वातावरण का अहसास हो। इस पार्क में विशेष पैनल और प्रदर्शनियों के माध्यम से डायनासोर के इतिहास, उनकी विशेषताओं, व्यवहार और विकास से संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी।

इस पार्क की सबसे खास बात यह होगी कि इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक का प्रयोग किया जाएगा, जो इसे देश के अन्य पार्कों से अलग बनाएगा। इन कृत्रिम डायनासोर में गर्जना, गुर्राहट, फुफकारने और आग उगलने जैसी हरकतें देखने को मिलेंगी। इससे यह जीवंत महसूस होंगे।

नेचर सफारी के अंतर्गत 4.5 हेक्टेयर भूमि पर इस डायनासोर पार्क का निर्माण किया जाएगा। इसके निर्माण पर 20 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। हालांकि डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार होने के बाद यह राशि घट-बढ़ सकती है। जल्द ही इसके लिए तकनीकी सर्वेक्षण किया जाएगा।

संभावना जताई जा रही है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 20 फरवरी को अपनी प्रगति यात्रा के दौरान इस परियोजना की आधारशिला रख सकते हैं।

कहा जाता है कि 245 से 66 मिलियन वर्ष पहले पृथ्वी पर डायनासोरों का वर्चस्व था। अब राजगीर में बनने वाला यह डायनासोर पार्क उस युग को मनोरंजक और शिक्षाप्रद तरीके से लोगों तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।

वेशक राजगीर में बनने वाला यह पार्क न केवल पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनेगा, बल्कि विज्ञान और इतिहास के जिज्ञाषुओं के लिए भी काफी महत्वपूर्ण साबित होंगे।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.