फीचर्डआवागमननालंदाबिहार शरीफ

बिहारशरीफ अस्पताल चौराहा की बदली सूरत: चौड़ी और चकाचक हुई सड़कें

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहरशरीफ नगर वासियों के लिए एक बड़ी राहत भरी तस्वीर उभरकर सामने आई है। व्यस्ततम अस्पताल चौराहा पर अब जाम से जूझने की जरूरत नहीं होगी। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत इस चौराहे का चौड़ीकरण कर आधुनिक ट्रैफिक लाइटें लगा दी गई हैं। इससे यातायात सुगम होगा और लोगों को रोजमर्रा के सफर में राहत मिलेगी।

बता दें बिहरशरीफ अस्पताल चौराहा शहर के सबसे भीड़भाड़ वाले स्थानों में से एक है। यहां आए दिन लगने वाले जाम से लोग परेशान रहते थे। अब जंक्शन इम्प्रूवमेंट योजना के तहत इस चौराहे का कायाकल्प किया गया है। सड़कें चौड़ी कर तीन तरफ से यातायात को व्यवस्थित किया गया है। साथ ही ट्रैफिक लाइट की व्यवस्था की गई है। ताकि जिससे जाम की समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी।

नए ट्रैफिक सिस्टम के तहत रेड लाइट के दौरान भी बाएं साइड जाने वाले वाहनों को सुगमता से गुजरने की अनुमति दी गई है। इससे सिग्नल पर रुकने वाले वाहनों की संख्या में कमी आएगी और ट्रैफिक का प्रवाह बेहतर होगा।

वहीं स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत अस्पताल चौराहा और बड़ी पहाड़ी में जंक्शन इम्प्रूवमेंट का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शहर में कुल पाँच प्रमुख चौराहों पर इस परियोजना के तहत सुधार किए जाने हैं। जिनमें से दो पर काम पूरा हो चुका है। अब शेष तीन चौराहों- भैंसासुर, खन्दकपर और अंबेर चौराहा पर कार्य किए जाने हैं।

नगर निगम और स्मार्ट सिटी परियोजना के अधिकारियों के अनुसार भैंसासुर, खन्दकपर और अंबेर चौराहे पर भी जल्द ही जंक्शन इम्प्रूवमेंट का काम शुरू किया जाएगा। इस कार्य के पूरा होने के बाद शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात सुगम और सुरक्षित हो जाएगा।

इस बदलाव के बाद अब शहर के लोग जाम की समस्या से राहत महसूस कर रहे हैं। बिहारशरीफ में जंक्शन इम्प्रूवमेंट के ये कार्य शहर को स्मार्ट और सुगम यातायात वाला बनाने की दिशा में बड़ा कदम साबित होंगे।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future