प्रशासननालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफशिक्षासरकार

Bihar Day 2025: सभी स्कूलों में मनेगा बिहार को उन्नति का महापर्व

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार दिवस का आयोजन हर वर्ष 22 मार्च को होता है और इस वर्ष इसे (Bihar Day 2025) विशेष रूप से भव्य तरीके से मनाने की तैयारी की जा रही है। इस वर्ष बिहार दिवस का आयोजन तीन दिनों तक 22 से 24 मार्च तक किया जाएगा। इस वर्ष की थीम ‘उन्नत बिहार, विकसित बिहार’ निर्धारित की गई है। जो राज्य के विकास की ओर बढ़ते कदमों को प्रदर्शित करती है।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा 22 से 26 मार्च तक एक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। जिसमें राज्य के विभिन्न विकासात्मक पहलुओं को दर्शाया जाएगा। साथ ही सभी विद्यालयों में भी इस अवसर पर धूमधाम से बिहार दिवस मनाने की योजना है।

समग्र शिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों और विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को विशेष तैयारियों का निर्देश दिया है। बिहार दिवस के दौरान विद्यालयों को रंग-रोगन कर विशेष रूप से सजाया जाएगा।

इसके साथ तीन दिनों तक विद्यालयों में गणित ओलंपियाड, क्विज प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। विद्यालय स्तर पर सफल प्रतियोगियों को प्रखंड और जिला स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा। प्रखंड स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन 8 मार्च को होगा। जबकि जिला स्तर पर यह 11 मार्च को नालंदा कॉलेजिएट प्लस टू विद्यालय, बिहार शरीफ में आयोजित की जाएगी।

विभाग ने बिहार दिवस कार्यक्रम के लिए एक मार्गदर्शिका जारी की है, जिसे विद्यालयों में अनुसरण करना अनिवार्य होगा। इस मार्गदर्शिका के तहत विद्यालयों में साफ-सफाई का ध्यान रखते हुए उन्हें आकर्षक रूप से सजाया जाएगा। विद्यालयों को नीले रंग के सीरिज बल्ब की रोशनी से सजाया जाएगा। जिससे पूरे वातावरण में बिहार दिवस की छटा बिखरेगी।

इस विशेष अवसर पर विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएंगी। इनमें गणित ओलंपियाड, पेंटिंग प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता, निबंध लेखन और वाद-विवाद प्रतियोगिताएँ शामिल हैं। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को जिला स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा और जिला स्तर के विजेताओं को राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने का मौका मिलेगा।

बिहार दिवस के दौरान विद्यालयों में स्थानीय जन समुदाय की भी भागीदारी कराई जाएगी। विद्यार्थी अपने द्वारा बनाए गए मॉडल, चित्रकला में पुरस्कृत चित्रों की प्रदर्शनी और शिक्षकों द्वारा तैयार किए गए टीएलएम (Teaching Learning Material) की प्रदर्शनी भी लगाएंगे।

इसके अलावा विद्यालयों में बिहार की ऐतिहासिक धरोहर, कला और संस्कृति पर विशेष संवाद सत्र आयोजित किए जाएंगे। जिसमें विशेषज्ञ वक्ता विद्यार्थियों से संवाद करेंगे और उन्हें बिहार के महत्व के बारे में जानकारी देंगे।

मुकेश भारतीय

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, प्रशासन, सरकार को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर लेखन-संपादन करते आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future