स्वास्थ्यनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफशिक्षा

बर्ड फ्लू का बढ़ता प्रकोपः स्कूली बच्चों के मध्याह्न भोजन में अंडा पर रोक

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बर्ड फ्लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बिहार सरकार ने राज्य के 70 हजार मध्य विद्यालयों में पढ़ने वाले एक करोड़ से अधिक बच्चों के मध्याह्न भोजन से अंडे को हटा दिया है। शिक्षा विभाग ने इस निर्णय को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। अब बच्चों को अंडे के स्थान पर मौसमी फल, जैसे सेव या केला दिया जाएगा। जिसका वजन सौ ग्राम होगा।

शिक्षा विभाग के इस महत्वपूर्ण निर्णय की आधिकारिक पुष्टि प्राथमिक शिक्षा निदेशक द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के माध्यम से की गई। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने निर्देश दिया है कि मध्याह्न भोजन योजना के अंतर्गत शुक्रवार के निर्धारित मेनू से अंडे को हटा दिया जाए और उसके स्थान पर मौसमी फल उपलब्ध कराया जाए। इस निर्देश के पालन हेतु सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को कड़े आदेश जारी कर दिए गए हैं।

बता दें कि बिहार समेत अन्य राज्यों में बर्ड फ्लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए केंद्रीय पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने अलर्ट जारी किया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इस संक्रामक रोग से बचाव के लिए आम जनता को अंडे, मुर्गा और मांस के सेवन से परहेज करना चाहिए।

इसीलिए सरकारी विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना के तहत अब तक प्रत्येक शुक्रवार को निर्धारित मेनू के अतिरिक्त बच्चों को एक उबला अंडा दिया जाता था, जबकि शाकाहारी बच्चों को मौसमी फल दिया जाता था। लेकिन बर्ड फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब इस व्यवस्था में बदलाव कर दिया गया है।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। विभाग ने स्कूल प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि इस बदलाव को गंभीरता से लागू किया जाए और सभी बच्चों को गुणवत्ता युक्त मौसमी फल उपलब्ध कराए जाएं।

शिक्षा विभाग ने इस निर्णय के क्रियान्वयन की निगरानी के लिए विशेष टीमों का गठन किया है। ये टीमें यह सुनिश्चित करेंगी कि विद्यालयों में बच्चों को सही मात्रा और गुणवत्ता का मौसमी फल मिले। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग भी स्कूलों में बच्चों की सेहत पर नजर रखेगा और आवश्यकतानुसार अन्य आवश्यक कदम उठाएगा।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future