प्रशासननालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफसरकार

बिहार दिवस समारोह ने पकड़ी रफ्तार, श्रम कल्याण मैदान बनेगा मुख्य आकर्षण

बिहार दिवस का यह आयोजन न केवल राज्य के इतिहास और संस्कृति का जश्न मनाने का एक मौका है, बल्कि नालंदा के लोगों के लिए गर्व का क्षण भी है…

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार दिवस समारोह को लेकर नालंदा जिले में जोरदार तैयारियां चल रही हैं। जिलाधिकारी (डीएम) शशांक शुभंकर के नेतृत्व में जिला, अनुमंडल, और प्रखंड स्तर पर भव्य आयोजन के लिए संबंधित विभागों को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

इस वर्ष का मुख्य समारोह बिहारशरीफ के श्रम कल्याण मैदान में आयोजित किया जाएगा। जहां विभिन्न सरकारी योजनाओं और उपलब्धियों को दर्शाने के लिए स्टॉल लगाए जाएंगे।

इस अवसर पर डीएम ने कहा है कि बिहार दिवस हमारे राज्य की पहचान और गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है। इसे पूरे सम्मान और उत्साह के साथ मनाया जाना चाहिए। इस महत्वपूर्ण दिन को खास बनाने के लिए सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों के बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली जाएगी। जबकि शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे स्कूलों में विशेष कार्यक्रम आयोजित करें ताकि बच्चों को बिहार दिवस की महत्ता समझाई जा सके।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत स्थानीय कलाकारों को मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर दिया जाएगा। जिससे बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और परंपराओं को प्रस्तुत किया जा सके। नृत्य, संगीत और नाटक के माध्यम से बिहार के गौरवशाली इतिहास की झलक दिखाने की योजना बनाई गई है।

इसके साथ ही नालंदा के प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों और सरकारी भवनों को आकर्षक ब्लू लाइटिंग से सजाया जाएगा। जोकि बिहार दिवस के महत्व को रेखांकित करेगी। इस आयोजन में जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को भी सम्मानित किया जाएगा और उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future