हादसानालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफलहेरी

दर्दनाक हादसा: राह चलते स्कूली मासूम पर पलटी ई-रिक्शा, मौत 

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। लहेरी थाना क्षेत्र के मंगलास्थान रोड पर एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। जिसमें एक चार साल के मासूम बच्चे की जान चली गई। अनियंत्रित ई-रिक्शा के पलटने से बच्चा उसकी चपेट में आ गया और दबकर उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सोहन कुआं मोहल्ला निवासी जयशंकर कुमार के चार वर्षीय बेटे अंश कुमार के रूप में हुई है। इस घटना ने पूरे इलाके में शोक की लहर फैला दी है। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अंश कुमार अपनी मां के साथ ई-रिक्शा में सवार होकर घर लौट रहा था। मंगलास्थान रोड पर पहुंचते ही तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही ई-रिक्शा अचानक संतुलन खो बैठा और पलट गया। हादसे के दौरान अंश रिक्शा के नीचे आ गया और बुरी तरह कुचल गया। घटना को देख आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े। स्थानीय लोगों ने बच्चे को रिक्शा के नीचे से निकाला और आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस हादसे के बाद अंश के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मासूम की मां और परिजन बार-बार बेहोश हो रहे हैं। वहीं मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है। घटना की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हादसे का एक लाइव वीडियो भी अब सामने आया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि सामान से लदा ई-रिक्शा कैसे अनियंत्रित होकर पलट गया और मासूम बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया।

पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। लहेरी थाना प्रभारी ने बताया कि ई-रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया है। जिसकी तलाश जारी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग को हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मंगलास्थान रोड पर आए दिन ई-रिक्शा और अन्य वाहनों की तेज रफ्तार से हादसे होते रहते हैं। इस घटना के बाद इलाके में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश भी देखा जा रहा है। लोगों ने मांग की है कि सड़क सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा