अपराधखोज-खबरनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफलहेरी

नाबालिग से धोखा: अधेड़ पति निकला कई बच्चों का पिता, पुलिस ने भेजा जेल

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। एक अधेड़ व्यक्ति ने रुपए के लालच में नाबालिग लड़की से शादी रचाकर न केवल उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी, बल्कि कई और लोगों को भी ठगने का शर्मनाक कारनामा अंजाम दिया। यह चौंकाने वाला मामला लहेरी थाना क्षेत्र का है। जहां एक नाबालिग नवविवाहिता ने अपने पति और ससुर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

पीड़िता के मुताबिक उसका पति पहले से शादीशुदा था और कई जवान बच्चों का पिता भी। यह सच्चाई शादी के कुछ दिनों बाद उजागर हुई। जिससे किशोरी के सपने चकनाचूर हो गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित पति जितेंद्र कुमार और उसके पिता महेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया।

17 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि उसके पिता की मृत्यु हो चुकी थी। इस स्थिति का फायदा उठाकर आरोपी महेंद्र प्रसाद ने उसकी विधवा मां को बहला-फुसलाकर अपने बेटे जितेंद्र से शादी कराने के लिए राजी कर लिया। आरोप था कि महेंद्र प्रसाद ने अपनी बहू के मायके से दहेज के रूप में पांच लाख रुपए ऐंठ लिए।

शादी के बाद जब नवविवाहिता को सच्चाई का पता चला तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। जितेंद्र पहले से शादीशुदा था और उसकी बेटियां भी शादी योग्य उम्र की थीं।

पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद उसे लहेरी थाना क्षेत्र के एक किराए के कमरे में रखा गया। वहां उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। किसी तरह उसने अपनी मायकेवालों को इस धोखे की जानकारी दी, जिसके बाद पूरा मामला पुलिस तक पहुंचा।

लहेरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि जांच के दौरान पीड़िता के आरोप सही पाए गए। इसके बाद पुलिस ने जितेंद्र और उसके पिता महेंद्र प्रसाद के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अब दोनों आरोपी जेल में हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह घटना समाज में मौजूद कुरीतियों और लालच के कारण होने वाले अपराधों की एक झलक पेश करती है। ऐसे मामले उन लोगों के लिए सबक हैं जो धन के लालच में अपनी संतानों की जिंदगी दांव पर लगा देते हैं। पुलिस इस मामले में पूरी सख्ती से कार्रवाई कर रही है। ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future