रोजगारनालंदापुलिसबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

अग्निवीर भर्ती: युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 10 अप्रैल तक करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार और झारखंड के युवाओं के लिए भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती का महत्वपूर्ण अवसर आया है। सेना की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 10 अप्रैल तक जारी रहेगी।

यह भर्ती विशेष रूप से उन युवाओं के लिए है, जो भारतीय सेना में अपनी सेवाएं देने का सपना देख रहे हैं। भर्ती प्रक्रिया में अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर महिला मिलिट्री पुलिस, अग्निवीर टेक्निकल, क्लर्क, स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेड्समैन, सैनिक फार्मा, नर्सिंग सहायक समेत अन्य कई पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इस भर्ती में कुल चार प्रमुख श्रेणियों में अग्निवीरों की नियुक्ति की जाएगी। अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD)। अग्निवीर टेक्निकल। अग्निवीर क्लर्क/स्टोरकीपर टेक्निकल। अग्निवीर ट्रेड्समैन (आठवीं और दसवीं कक्षा पास)।

इन सभी श्रेणियों में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, और इच्छुक उम्मीदवार भारतीय सेना की अधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर 10 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने के दौरान अभ्यर्थियों को 250 रुपये का रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करना होगा। इसके बाद, जून महीने में कंप्यूटर बेस्ट ऑनलाइन परीक्षा (सीबीटी) आयोजित की जाएगी। जिसमें पास होने वाले उम्मीदवारों को भर्ती के लिए आगे की प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।

यह भर्ती प्रक्रिया बिहार और झारखंड के उन युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है, जो भारतीय सेना में शामिल होकर अपने देश की सेवा करना चाहते हैं। उम्मेदवारों को इस अवसर का लाभ उठाने के लिए 10 अप्रैल तक आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future