अपराधनालंदापुलिसबिग ब्रेकिंगबेनराजगीर

बेन में बारातियों पर हमला, युवक की हत्या का सनसनीखेज खुलासा

बेन (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले के बेन थाना क्षेत्र में बीते 5 मई  की मध्य रात्रि को एक सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। शहरी मोड़ के पास सड़क पर डीजे ट्रॉली हटाने को लेकर बारातियों और डीजे संचालक कर्मियों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस घटना में न केवल बारातियों की स्कॉर्पियो गाड़ी को नहर में धकेल दिया गया, बल्कि एक बाराती की हत्या का भी खुलासा हुआ। नालंदा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले का सफल उद्भेदन किया और दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

बताया जाता है कि 5 मई की रात करीब 12 बजे बेन थाना को सूचना मिली कि थाना से लगभग 1 किलोमीटर दूर शहरी मोड़ के पास डीजे ट्रॉली हटाने को लेकर विवाद हो गया। यह विवाद चंडी थाना क्षेत्र के बदौना गांव की ओर उजले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी से जा रही बारात और डीजे संचालक कर्मियों के बीच शुरू हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि डीजे संचालक ने अपने गांव शहरी मोड़ से 10-15 लोगों को बुला लिया। इन लोगों ने स्कॉर्पियो के ड्राइवर के साथ मारपीट की और गाड़ी को सड़क किनारे पानी से भरी नहर में धकेल दिया।

सूचना मिलते ही बेन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से नहर में गिरी गाड़ी से बारातियों को सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि अगले दिन 6 मई को पुलिस को सूचना मिली कि स्कॉर्पियो में सवार बारातियों में से एक पवन कुमार (उम्र 21 वर्ष, पिता अजय रविदास, निवासी ग्राम बेन, जिला नालंदा) अपना घर नहीं पहुंचा। इस सूचना के आधार पर बेन थाना में कांड संख्या 75/25, दिनांक 06.05.2025, धारा 137(2)/140(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए राजगीर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया। टीम ने मानवीय और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर मामले की गहन जांच शुरू की। इस टीम में राजगीर पुलिस निरीक्षक सह अंचल निरीक्षक संजय कुमार,  पुलिस निरीक्षक डीआईयू अलोक कुमार, बेन थानाध्यक्ष रवि कुमार, सिलाव थानाध्यक्ष रवि कुमार इरफान खान समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

जांच के दौरान दो संदिग्धों मुन्ना कुमार (उम्र 21 वर्ष, पिता कपिल साव) और गुलशन कुमार (पिता धर्मेंद्र राम), दोनों निवासी ग्राम शहरी, थाना बेन, जिला नालंदा को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान दोनों ने पवन कुमार की हत्या की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने घटनास्थल के पास सड़क किनारे एक पईन (नहर) से पवन कुमार का शव बरामद किया। पुलिस ने मृतक पवन कुमार का एक मोबाइल फोन और गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के पास से दो मोबाइल फोन को भी ज्त कर लिया है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future