नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफशिक्षा

BSEB द्वितीय सक्षमता परीक्षा के रिजल्ट कार्ड वितरण की घोषणा, जानें डिटेल

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने स्थानीय निकाय शिक्षकों के लिए आयोजित सक्षमता परीक्षा- 2024 (द्वितीय) में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए रिजल्ट कार्ड वितरण की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है।

इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक (विविध) द्वारा सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को एक आधिकारिक पत्र जारी किया गया है। जिसमें रिजल्ट कार्ड वितरण की प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी रूप से संपन्न करने के निर्देश दिए गए हैं।

परीक्षा नियंत्रक ने अपने पत्र में बताया कि सक्षमता परीक्षा 2024 (द्वितीय) के रिजल्ट कार्ड, विवरणी और सारणीयन पंजी सभी जिला शिक्षा कार्यालयों को समिति के विशेष दूत के माध्यम से भेजी जा रही है। जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे इन दस्तावेजों को सुरक्षित रखें और उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को रिजल्ट कार्ड वितरित करने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

रिजल्ट कार्ड वितरण के दौरान अभ्यर्थी के प्रवेश पत्र की छायाप्रति या वेब कॉपी, भारत सरकार या राज्य सरकार द्वारा जारी फोटोयुक्त वैध पहचान पत्र की मूल प्रति जैसे दस्तावेजों की जांच अनिवार्य होगी।

परीक्षा नियंत्रक ने स्पष्ट किया है कि बिना वैध पहचान पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को रिजल्ट कार्ड उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त किसी अन्य व्यक्ति को रिजल्ट कार्ड देने की अनुमति नहीं होगी। अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत वैध पहचान पत्र की स्व-अभिप्रमाणित छायाप्रति को जिला शिक्षा कार्यालय में सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया गया है।

जिला शिक्षा पदाधिकारियों को रिजल्ट कार्ड वितरण की प्राप्ति रसीद, रिजल्ट कार्ड विवरणी और सारणीयन पंजी को अपने कार्यालय में सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि वितरण प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और व्यवस्थित हो।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों से अनुरोध किया है कि वे विशेष दूत से रिजल्ट कार्ड और संबंधित दस्तावेज प्राप्त कर अभ्यर्थियों को समय पर वितरित करें। यह प्रक्रिया न केवल शिक्षकों की सक्षमता को मान्यता प्रदान करेगी, बल्कि बिहार के शिक्षा क्षेत्र में गुणवत्ता और पारदर्शिता को भी बढ़ावा देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.