गाँव-जवारनगरनौसानालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

नगरनौसाः प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता, गोलीबारी में बच्ची जख्मी, बिजली तार चोरी

नगरनौसा (नालंदा दर्पण) नगरनौसा प्रखंड मुख्यालय स्थित +2 हाई स्कूल में सोमवार को बिहार राज्य खेल प्रतिभा खोज योजना के तहत प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) ओमप्रकाश कुमार और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीइओ) पुष्पा कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया।

Nagarnausa: Block level sports competition, girl injured in firing, electricity wire stolen
Nagarnausa: Block level sports competition, girl injured in firing, electricity wire stolen

बीडीओ ओमप्रकाश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार सरकार की इस योजना का मुख्य उद्देश्य विद्यालय स्तर पर छिपी खेल प्रतिभाओं को पहचानना और उन्हें प्रोत्साहन देकर उचित मंच प्रदान करना है।

बीइओ पुष्पा कुमारी ने जोर देकर कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएँ ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को उजागर कर उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

इस अवसर पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय अशरफपुर की शारीरिक शिक्षिका चंद्रावंती कुमारी, मध्य विद्यालय नगरनौसा की शारीरिक शिक्षिका शोभा सिन्हा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

यह आयोजन स्थानीय युवाओं के लिए प्रेरणादायक रहा और खेल के क्षेत्र में उनकी प्रतिभा को निखारने का एक सुनहरा अवसर प्रदान किया।

पुराने विवाद के चलते गोलीबारी, मासूम बच्ची घायलः

नगरनौसा थाना क्षेत्र के गोराइपुर गांव में सोमवार सुबह पुराने विवाद के चलते गोलीबारी की एक गंभीर घटना सामने आई। जिसमें गांव निवासी लक्ष्मण प्रसाद की पुत्री अंजलि कुमारी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के अजय पासवान और साधु पासवान के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। सोमवार सुबह यह विवाद फिर से भड़क उठा। जिसके परिणामस्वरूप दोनों पक्षों के बीच मारपीट और गोलीबारी हुई। गोलीबारी के दौरान अंजलि कुमारी के बाएँ पैर में गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

थानाध्यक्ष शशिरंजन मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश में छापेमारी जारी है। घायल बच्ची को तत्काल पावापुरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटनास्थल पर सघन जाँच के लिए फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को बुलाया गया है। इस घटना ने स्थानीय समुदाय में दहशत पैदा कर दी है।

बिजली तार चोरी से किसानों में रोष, सिंचाई व्यवस्था प्रभावितः

Nagarnausa: Block level sports competition, girl injured in firing, electricity wire stolen
Nagarnausa: Block level sports competition, girl injured in firing, electricity wire stolen

नगरनौसा थाना क्षेत्र के गढ़ियापर गाँव के मोगला और हेठला खंधा में रविवार रात अज्ञात चोरों ने लगभग 30 बिजली के खंभों से दो किलोमीटर लंबा बिजली तार चुरा लिया। सोमवार सुबह जब किसान अपने खेतों की ओर गए तो उन्हें इस चोरी का पता चला।

धान की रोपाई के इस मौसम में जब सिंचाई के लिए पानी की सबसे अधिक आवश्यकता होती है। बिजली तारों की चोरी ने किसानों के सामने गंभीर समस्या खड़ी कर दी है।

बिजली से चलने वाले मोटरपंप के माध्यम से सिंचाई करने में लागत कम आती है। लेकिन तारों की चोरी के कारण अब किसानों को वैकल्पिक और महँगे साधनों का सहारा लेना पड़ सकता है।

कनीय विद्युत अभियंता विवेक कुमार केसरी ने बताया कि ग्रामीणों से चोरी की सूचना प्राप्त हुई है और इस मामले में जाँच शुरू कर दी गई है। इस घटना ने क्षेत्र के किसानों में आक्रोश पैदा कर दिया है और वे प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की माँग कर रहे हैं।

Mukesh Bhartiy

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.