राजगीर से अहमदाबाद तक अजीमाबाद एक्सप्रेस का परिचालन शुरु

राजगीर (नालंदा दर्पण)। आज 25 जुलाई 2025 की रात 9 बजे राजगीर रेलवे स्टेशन पर एक नया इतिहास रचा जाएगा, जब अजीमाबाद एक्सप्रेस अपने पहले सफर के लिए अहमदाबाद की ओर रवाना होगी।

दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक जयंत कुमार चौधरी के विशेष अनुरोध पर सांसद कौशलेंद्र कुमार इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह ट्रेन न केवल नालंदा और अहमदाबाद को जोड़ेगी, बल्कि दो समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक क्षेत्रों के बीच एक नया सेतु भी स्थापित करेगी।

अजीमाबाद एक्सप्रेस का परिचालन शुरू होने से नालंदा के प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों जैसे पावापुरी, कुंडलपुर और नालंदा विश्वविद्यालय की यात्रा करने वाले जैन, बौद्ध, सिख, हिंदू और मुस्लिम धर्मावलंबियों को विशेष सुविधा होगी। यह ट्रेन सप्ताह में चार दिन चलेगी, जिसमें राजगीर से अहमदाबाद और वापसी दोनों दिशाओं में यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।

नालंदा प्राचीन काल से ही शिक्षा और संस्कृति का केंद्र रहा है और अहमदाबाद अपने उद्यमशीलता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है। अब इस ट्रेन के माध्यम से और करीब आएंगे।

इस ट्रेन के शुरू होने से दोनों क्षेत्रों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलेगा। पर्यटकों के लिए नालंदा के ऐतिहासिक स्थल और अहमदाबाद के साबरमती आश्रम, अक्षरधाम मंदिर और अन्य आकर्षणों तक पहुंच आसान होगी।

स्थानीय व्यापारियों और छोटे उद्यमियों को भी इस ट्रेन से लाभ होगा, क्योंकि यह नालंदा के हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों को अहमदाबाद के बाजारों तक पहुंचाने का एक नया मार्ग खुला है। इससे नालंदा के ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा।

अजीमाबाद एक्सप्रेस में आधुनिक सुविधाओं से युक्त कोच होंगे। जिनमें स्लीपर, एसी 3-टियर और एसी 2-टियर कोच शामिल हैं। ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा और आराम के लिए सीसीटीवी, पावर बैकअप और वाई-फाई जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह ट्रेन रात 9 बजे राजगीर से शुरू होकर अगले दिन दोपहर तक अहमदाबाद पहुंचेगी। जिससे यात्रियों को रातभर की यात्रा में सुविधा होगी।

उद्घाटन समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। स्टेशन को सजाया गया है और स्थानीय लोगों में इस नई सेवा को लेकर उत्साह का माहौल है। सांसद कौशलेंद्र कुमार ने इस अवसर पर कहा है कि यह ट्रेन नालंदा के लोगों के लिए एक बड़ा उपहार है। यह क्षेत्र की कनेक्टिविटी को बढ़ाएगा और पर्यटन को नया आयाम देगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

प्रमुख खबरें

सर्वजन खबरें