नालंदा पुलिस तंत्र में बड़ा फेरबदल: 12 थानों में नए SHO की तैनात

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले में पुलिस तंत्र को सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से व्यापक फेरबदल करते हुए 12 थानों में नए थानाध्यक्षों की तैनाती की गई है।

पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने सभी नव नियुक्त थानेदारों को तत्काल अपने-अपने पदों पर कार्यभार ग्रहण कर कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने का निर्देश दिया है। साथ ही कार्यभार संभालने से पहले योग्यता प्रमाण पत्र कार्यालय में जमा करने का आदेश भी दिया गया है, ताकि नियुक्ति प्रक्रिया पारदर्शी और प्रभावी बनी रहे।

इस बदलाव के तहत अजीत कुमार को पुलिस केंद्र नालंदा से परवलपुर थानाध्यक्ष बनाया गया है। श्रीकांत कुमार को एकंगरसराय से हटाकर गिरियक थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। अमरेंद्र कुमार अब एकंगरसराय सर्किल इंस्पेक्टर होंगे। वहीं अनिरुद्ध कुमार शर्मा को मानपुर और प्रमोद कुमार को नालंदा थानाध्यक्ष बनाया गया है।

चंद्रशेखर कुमार को तेलमर थानाध्यक्ष, अनिल कुमार सिंह को सारे थानाध्यक्ष, अजीत कुमार टिंकू को तेल्हाड़ा थानाध्यक्ष, ललित विजय को रहुई थानाध्यक्ष और अरविंद कुमार को नूरसराय थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इसके अतिरिक्त अरुण कुमार छबीलापुर थाना का नेतृत्व संभालेंगे जबकि मुरली मनोहर आजाद को सिलाव थानाध्यक्ष बनाया गया है। राजेश कुमार पांडे चेरो ओपी के प्रभारी होंगे और ऋतुराज कुमार को लहेरी थाना में प्रतिनियुक्त किया गया है।

बता दें कि यह फेरबदल उस समय हुआ है जब कुछ दिन पूर्व जिले के 12 थानाध्यक्षों समेत कुल 33 पुलिस अधिकारियों का पटना स्थानांतरण हुआ था। इससे थानों में नेतृत्व रिक्त हो गया था, जिसके चलते पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली प्रभावित हो रही थी। इस स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नई नियुक्तियां की हैं।

पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने निर्देश दिया है कि सभी नव नियुक्त थानाध्यक्ष अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करें और जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। योग्यता प्रमाण पत्र कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व जमा कराना अनिवार्य होगा, जिससे प्रशासनिक पारदर्शिता बनी रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

जुड़ी खबरें

सर्वजन खबरें