इस्लामपुरनालंदापर्व-त्योहारबिग ब्रेकिंग

दशहरा को लेकर श्री सिद्धपीठ माँ दुर्गा बड़ी देवी पूजा प्रबंध समिति की बैठक

इस्लामपुर (नालंदा दर्पण)। इस्लामपुर नगर में श्री सिद्धपीठ माँ दुर्गा बड़ी देवी पूजा प्रबंध समिति की ओर से आगामी दुर्गा पूजा के लिए व्यापक तैयारियाँ शुरू कर दी गई हैं। इस सिलसिले में बड़ी देवी मंडप में समिति के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मेले के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने, सुविधाओं को बेहतर करने और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में पूजा प्रबंध समिति ने मेले को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मेले में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक नियंत्रण कक्ष स्थापित करने का निर्णय लिया गया। मेला क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करवाने पर जोर दिया गया, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा हो।

वहीं, जगदम्बा द्वार के आसपास के नालों की साफ-सफाई, खुले नालों पर स्लैब लगवाने और फैली हुई वृक्षों की टहनियों की छँटाई का प्रस्ताव रखा गया। मेले में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था और जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने की माँग की गई। धार्मिक माहौल को बनाए रखने के लिए मांस-मछली मंडी को अस्थायी रूप से स्थानांतरित करने का सुझाव दिया गया।

बीडीओ संजय कुमार ने सभी पूजा मंडपों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की ताकि असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सके और शांति भंग करने वालों पर त्वरित कार्रवाई हो सके।

कार्यपालक पदाधिकारी पूजा माला ने मेले में प्लास्टिक के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया।

बैठक में सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने सभी समुदायों से मिलजुलकर दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह पर्व सामाजिक एकता और सौहार्द का प्रतीक है।

सीओ किशोरी चौधरी ने आश्वासन दिया कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।

पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र राम ने कहा कि प्रशासन मेले के दौरान कड़ी निगरानी रखेगा ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था को रोका जा सके।

बैठक में पूजा प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रो. उमेश प्रसाद, उपाध्यक्ष शिवदानी पांडेय, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि पप्पू कुमार, उपाध्यक्ष तनवीर आलम, संजय साहू, सर्वेश कुमार, रवि सिंह, तारकेश्वर सिंह, प्रेम कुशवाहा, अजातशत्रु प्रभात, दारोगा तौकीर खान, महेंद्र सेठ, अशोक जैन, सत्येंद्र कुमार, अभय मिश्रा, अशोक सोनी, रामजी यादव सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.