खेल-कूदनालंदाफीचर्डराजगीर

राजगीर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम को अब जय शाह का इंतजार

राजगीर (नालंदा दर्पण)। बिहार के पर्यटक शहर राजगीर को विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले कई यादगार सौगातें मिलने की उम्मीद है। इनमें सबसे प्रमुख है राजगीर में निर्मित इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का इसी माह उद्घाटन की संभावना नालंदा को खेल के वैश्विक मानचित्र पर एक नई पहचान दिलाएगा। इसके साथ ही दो फाइव स्टार होटलों और फोरलेन सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास भी संभावित है, जो राजगीर को पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों का केंद्र बनाएगा।

खेल परिसर में निर्मित इस भव्य इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के उद्घाटन की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। स्थानीय स्तर पर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। स्टेडियम में क्रिकेट मैदान पूरी तरह तैयार है और खिलाड़ियों का इंतजार कर रहा है। स्कोरबोर्ड स्थापित हो चुका है। पैवेलियन में कुर्सियां लगाई जा रही हैं और इसके पिछले हिस्से में ग्लास व जाली का काम अंतिम चरण में है। सूत्रों के अनुसार 25 सितंबर 2025 के बाद किसी भी तिथि को इस स्टेडियम का उद्घाटन हो सकता है।

इस ऐतिहासिक उद्घाटन समारोह में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अध्यक्ष जय शाह के शामिल होने की प्रबल संभावना है। उद्घाटन के दिन राष्ट्रीय स्तर की महिला क्रिकेट खिलाड़ियों का एक प्रदर्शनी मैच भी आयोजित होने की उम्मीद है। 40 हजार दर्शकों की क्षमता वाला यह स्टेडियम न केवल राष्ट्रीय, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों के आयोजन का प्रमुख केंद्र बनेगा। इससे राजगीर खेल प्रेमियों के लिए एक नया गंतव्य बन जाएगा और स्थानीय लोगों को गर्व के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।

क्रिकेट स्टेडियम के साथ-साथ राजगीर को विकास की अन्य सौगातें भी मिलने वाली हैं। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार शहर में दो फाइव स्टार होटलों का निर्माण प्रस्तावित है, जिनका शिलान्यास भी विधानसभा चुनाव से पहले होने की संभावना है। इसके अतिरिक्त नेशनल हाईवे 82 पर नाहुब मोड़ से विश्वविद्यालय बायपास और खेल परिसर तक बेहतर सड़क संपर्क के लिए फोरलेन सड़क का निर्माण होगा।

इस परियोजना को बिहार कैबिनेट से स्वीकृति मिल चुकी है। यह फोरलेन सड़क खेल परिसर से कुबड़ी, होक्के होटल और वीरायतन होते हुए राजगीर-हिसुआ फोरलेन में ब्रह्मकुंड के समीप जुड़ेगी। इस सड़क का शिलान्यास भी जल्द होने की उम्मीद है।

बता दें कि राजगीर पहले से ही बौद्ध, जैन और हिंदू धर्मावलंबियों के लिए एक प्रमुख तीर्थ स्थल है। हर साल देश-विदेश से लाखों पर्यटक यहां आते हैं। नालंदा विश्वविद्यालय, विश्व शांति स्तूप और गर्म पानी के झरने जैसे आकर्षणों के साथ अब इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और आधुनिक आधारभूत संरचनाओं का जुड़ना राजगीर की वैश्विक पहचान को और मजबूत करेगा।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.