Tuesday, February 10, 2026
अन्य

    श्री श्री 108 महाशिव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ व शिवलिंग पुनः स्थापना का भव्य आयोजन

    नालंदा दर्पण डेस्क। इस्लामपुर प्रखंड के कासीमपुर गांव में ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग और गहरी आस्था के साथ श्री श्री 108 महाशिव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ एवं शिवलिंग पुनः स्थापना समारोह का भव्य आयोजन किया गया है। पूरे गांव में इन दिनों भक्तिमय वातावरण बना हुआ है और हर ओर “हर-हर महादेव” के जयकारे गूंज रहे हैं।

    ग्रामीण विनय सिंह, सुरेंद्र यादव, अनीश कुमार, विशाल कुमार, राजकिशोर यादव सहित अन्य लोगों ने बताया कि महायज्ञ की शुरुआत भव्य कलश यात्रा से हुई। इसके पूर्व वुढानगर स्थित सूर्य सरोवर से 201 कलशों में पवित्र जल भरा गया। इसके बाद गाजे-बाजे, घोड़े और ढोल-नगाड़ों के साथ कलश शोभायात्रा निकाली गई, जो विभिन्न सड़क मार्गों से गुजरते हुए कासीमपुर गांव पहुंची। विधि-विधान के साथ सभी कलशों को यज्ञ मंडप में स्थापित किया गया।

    इस पावन कलश यात्रा में कोरवां और पैरयाविगहा गांव के महिला-पुरुषों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर श्रद्धा और उत्साह के साथ शोभायात्रा को ऐतिहासिक बना दिया।

    आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार तय की गई है। 9 फरवरी को  कलश यात्रा, मंडप व वेदी स्थापना एवं संध्या महाआरती, 10 फरवरी को  दैनिक पूजा, विधि पूजा, अग्नि स्थापना, नगर भ्रमण एवं संध्या आरती और 11 फरवरी को  दैनिक पूजा, विधि पूजा, शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा, पूर्णाहुति, महाआरती के बाद भव्य भंडारे का आयोजन शामिल है।

    इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में लक्ष्मण शर्मा, विनोद पासवान, सुभाष पासवान, रविंद्र कुमार सहित दर्जनों ग्रामीण दिन-रात जुटे हुए हैं। गांव में दूर-दराज से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है, जिससे पूरा क्षेत्र शिवभक्ति के रंग में रंगा नजर आ रहा है।

    स्रोत: इस्लामपुर से नालंदा दर्पण के लिए रामकुमार वर्मा की रिपोर्ट

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.