चुनावहिलसा

नगरनौसा प्रखंड में आज पांचवा दिन इन 143 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया

नगरनौसा (नालंदा दर्पण )। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नगरनौसा प्रखंड में नामांकन के पांचवा दिन (मंगलवार) कुल 143 प्रत्याशियों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन दाखिल किया।

These 143 people filed nomination papers on the fifth day today in Nagarnausa block 1जिसमें मुखिया पद के लिए-10, सरपंच पद के लिए-4, पंचायत समिति सदस्य पद के लिए-6, वार्ड सदस्य पद के लिए-77, ग्राम कचहरी सदस्य(पंच) पद के लिए-46 लोग शामिल हैं।

नामांकन को लेकर प्रखंड कार्यालय में सुरक्षा को लेकर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती किया गया था। प्रखंड कार्यालय परिसर में नामांकन के लिए विभिन्न सभागार कक्ष में अलग-अलग पदों के लिए 14 टेबुल लगाया गया है।

प्रखंड कार्यालय के गेट के पास सुरक्षा बलों की पर्याप्त बंदोबस्ती के साथ नामांकन करने वालों की सुविधा के लिए एक हेल्प डेस्क भी बनाया गया था। नामांकन करने वाले प्रत्याशियों को फूल मालाओं से लादकर उनके समर्थक उनकी जीत सुनिश्चित होने के दावे का एहसास करा रहे थे।

These 143 people filed nomination papers on the fifth day today in Nagarnausa block 4

मुखिया पद के भुतहाखार पंचायत से नीरजा देवी, दामोदरपुर बलधा पंचायत से संजू देवी, नगरनौसा पंचायत से रंजन मांझी, रामपुर पंचायत से संजय कुमार, इंद्रजीत कुमार, अविनाश कुमार, कैला पंचायत से अरुण कुमार, गोरायपुर पंचायत से राजकुमारी देवी, ममता देवी, कछियावां पंचायत से सरिता देवी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

सरपंच पद के लिए अरियावां पंचायत से अमरजीत कुमार सिंह, कमलेश कुमार, खजुरा पंचायत से अनिल कुमार, भुतहाखार पंचायत से कुमारी सुमन सिन्हा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

These 143 people filed nomination papers on the fifth day today in Nagarnausa block 2पंचायत समिति पद के लिए रामपुर पंचायत भाग संख्या 13 से सुशीला कुमारी, शिशुपाल कुमार, कछियावां पंचायत भाग संख्या 3 से सुनीता देवी, दामोदरपुर बलधा पंचायत भाग संख्या 6 से संजय कुमार वर्मा, भुतहाखार पंचायत भाग संख्या 11 से राजेश पंडित, दामोदरपुर बलधा पंचायत भाग संख्या 5 से सिरोमनि कुमार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

पंच पद के लिए अरियावां पंचायत से शिवजी प्रसाद, नगीना पासवान, श्र्वती देवी, निर्ज़ुला देवी, विजेंद्र रजक, नगीना राम, भुतहाखार पंचायत से मोहन प्रसाद, गुड़िया देवी, रमा देवी, पंकज कुमार शर्मा, दामोदरपुर बलधा पंचायत से उपेंद्र यादव, यशोदा देवी, केशो कुमार, सोना देवी, निर्मला देवी, कला देवी, सुनैना देवी, गुड़िया देवी, मंजू देवी, गोरायपुर पंचायत से शकुंतला देवी, ललिता देवी, राधिका देवी, कछियावां पंचायत से उषा देवी, सुनीता कुमारी, खजुरा पंचायत से गौरीशंकर यादव, अमलेश कुमार, चंचल देवी, मुन्ना चौधरी, जुली देवी, कैला पंचायत से सुनीता देवी, उषा देवी, किरण देवी, मंटू कुमार, रिंकू देवी, नगरनौसा पंचायत से पार्वती देवी, गिरजा देवी, रामपुर पंचायत से आशा देवी, सविता देवी, सरोज देवी, अनिता देवी, अनुपमा देवी, पिंकी कुमारी, अनिता देवी, सुमंगर मांझी, धनुष ठाकुर, सोना देवी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

वहीं वार्ड सदस्य पद के लिए कुल 77 लोगों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। प्रखंड में कुल छह पदों के लिए चुनाव होना है। इन पदों में मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, पंच एवं सरपंच के पद शामिल हैं।

 

 

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future