भारी बारिश से उत्पन्न बाढ़ का जायजा लेने लाव लश्कर के साथ नालंदा पहुंचे सीएम नीतीश कुमार

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। जिले में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के बाद ज़िले के हालात बदल गया है। जिले के कई नदियां उफान पर है। खतरे के निशान को पार कर गया है।

CM Nitish Kumar reached Nalanda with Lashkar to take stock of the floods caused by heavy rains. 1जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सीएम नीतीश कुमार शनिवार दोपहर अपने लाव लश्कर के साथ नालंदा दौरे पर पहुंचे। वे नालंदा के बिंद, सारे के बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया।

उन्होंने इसे चिंताजनक बताते हुए बाढ़ की रोकथाम शीघ्र करने और बाढ़ पीड़ित लोगों को हरसंभव सहायता देने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया।

सीएम नीतीश कुमार शनिवार को नालंदा में बाढ़ के हालात का जायजा लेने सड़क मार्ग से पहुंचे।उनके साथ जल संसाधन विभाग के मंत्री संजय झा, पटना प्रमंडलीय आयुक्त संजय अग्रवाल भी साथ थे।

जहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इधर नालंदा के लगभग सभी नदियां उफान पर है। जगह जगह निचले इलाकों में पानी घुस आया है।

बिहारशरीफ-गया मार्ग के दीपनगर के कोसुक में सड़क पर पानी आ जाने की वजह से सड़क मार्ग को बंद कर दिया गया है। जिससे वाहन चालकों और यात्रियों को काफी फजीहत झेलनी पड़ रही है।

वहीं परबलपुर तथा कतरीसराय इलाके में भी पानी घुस गया है। बिहारशरीफ-हिलसा मार्ग पर भी आवागमन कभी भी बंद हो सकता है।

पंचाने नदी में उफान की वजह से बिहारशरीफ के निचले इलाकों में पानी भर आया है। किसान कालेज के पास सड़क पर पानी बह रहा है। ग्रामीण इलाकों में भी पानी घुस रहा है।

फिलहाल, सीएम के निर्देश के बाद जिला प्रशासन हालात पर नजर रखते हुए हर संभव प्रयास में लग गई है।

 

दामोदरपुर बल्धा पंचायत समिति क्षेत्र से मेरी जीत तय : चंदन कुमार

हथियार तस्करी का बड़ा अड्डा निकला राजगीर, जखीरा समेत तीन धराए

चंडी में शटर उखाड़ कर ज्वेलर्स शॉप में लाखों की चोरी, दुकानदारों में दहशत

सड़क हादसे में बैंककर्मी की मौत, एक अन्य गंभीर

यहाँ उच्चकों की चाँदी, महिला का झोला काटकर उड़ाए नगद-जीतिया-मोबाइल

 

Show More

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker