आज दर्जन भर इन बेजुवां की जान इंसान ने ली है, चुप क्यों है चंडी थानेदार ?

चंडी ( नालन्दा दर्पण )। चंडी थानान्तर्गत भगवानपुर महादलित टोले में एक इंसान ने कई बेजुबान बत्तखों के जोड़े को जहर दे मौत की नींद सुला दिया है।

Today a dozen of these innocent people have taken their lives why is Chandi the police station silentइन बेजुबान बतखों की मौत पर पुराने दौर के राजेश खन्ना के मूवी हाथी मेरे साथी के गीत का वह बोल याद आ गए। जिसमें गाया गया था कि एक जानवर की जान आज इंसानो ने ली है। चुप क्यों है संसार।

लेकिन यहां पर आज उस गीत के ठीक उल्टे बोल हैं। एक जानवर की जान आज इंसानों ने ली है और चुप क्यों है चंडी थानेदार।

बताया जाता है कि भगवानपुर महादलित टोला, जहां पर 12 बत्तखों के झुंड जो निरंतर खाई दरिया में विहार करते हुए नजर आते थे। आज वे सभी जोड़े मृत अवस्था में खेतों की पगडंडियों पर पाए गए।Today a dozen of these innocent people have taken their lives why is Chandi the police station silent 1

इस बात की जानकारी देते हुए महादलित टोला निवासी रुदल मांझी, तारा सिंह, इंद्रदेव मांझी, सरयू मांझी ने बताया कि उनके बत्तख चारा चरने के लिए निरंतर पास के पइन में विहार करता रहता था।

इसी दरम्यान भगवानपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपने खेत के पगडंडियों पर पइन किनारे जहर मिलाकर बतखों को खाने लिए जहरयुक्त सामग्री रख दी। जिसके खाने से उनके सारे बत्तख मर गए।

इस घटना के बाद महादलित टोला की दर्जनों महिलाएं मृत बत्तख को लेकर चंडी थाना पहुंच गई। लेकिन चंडी थानेदार उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। खबर लिखे जाने जाने तक स्थानीय थाना में लिखित शिकायत दर्ज नहीं की गई है।

नगरनौसा पुलिस पर हमला मामले में 2 नामजद सहित 50-60 अज्ञात पर एफआईआर, 2 गिरफ्तार

नगरनौसा प्रखंड में चुनावी हिंसा,रामपुर में ग्रामीण-पुलिस में हिंसक झड़प,खजुरा में थानेदार का वाहन क्षतिग्रस्त, एक पुलिसकर्मी समेत 6 लोग जख्मी

चौबंद व्यवस्था के बीच नगरनौसा प्रखंड में मतदान जारी, बमपुर और सैदपुर में बने हैं वेबकास्टिंग केन्द्र

ससुर ने प्रसव कराने के लिए पैसे नहीं दिए तो पति ने 2 बच्चों की माँ गर्भवती पत्नी को मार डाला!

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future