एकंगरसराय में चुनाव ड्यूटी पर तैनात अस्थावां पुलिस इंसपेक्टर उपेन्द्र कुमार सिंह की मौत

एकंगर सराय (नालन्दा दर्पण)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ड्यूटी पर तैनात अस्थावां पुलिस सर्किल इंस्पेक्टर की अचानक मौत हो जाने से नालंदा पुलिस महकमा में शोक की लहर दौड़ गई है।
खबरों के मुताबिक अस्थावां में पदस्थापित पुलिस सर्किल इंस्पेक्टर उपेंद्र कुमार सिंह एकंगरसराय प्रखंड के एकंगरडीह पंचायत में ड्यूटी पर तैनात थे। दोपहर में उनकी तबीयत अचानक खराब होने लगी।
इसके बाद वे एकंगरसराय में ही अपने एक पूर्व सहयोगी के आवास पर आराम करने चले गए। फिर कुछ आराम मिलने पर वे शाम करीब 5:00 बजे बिहारशरीफ के लिए निकले, रास्ते में उनकी तबीयत पुनः खराब हो गई और उन्हें बिहार शरीफ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सर्किल इंस्पेक्टर उपेंद्र कुमार सिंह की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।
इसकी जानकारी मिलते ही नालन्दा पुलिस अधीक्षक हरि प्रसाद एस, डीएसपी डॉ शिबली नोमानी, ममता प्रसाद, राजगीर थानाध्यक्ष दीपक कुमार, सोहसराय थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद कुमार, बिहार थानाध्यक्ष संतोष कुमार, लहेरी थानाध्यक्ष सुबोध कुमार, दीपनगर थानाध्यक्ष मुश्ताक अहमद सहित कई पदाधिकारी बिहार शरीफ सदर अस्पताल पहुंच गए।
- क्षतिग्रस्त अम्बेदकर स्थल की मरम्मत में जुटे ग्रामीण, भाकपा माले ने दी आंदेलन की चेतावनी
-
मुखिया पद के पिच पर चौके छक्के मारने उतरा पूर्व चंडी प्रमुख सुनैना देवी का वीरू
-
परसों रात चहरदीवारी तोड़ी, कल रात संविधान निर्माता की यूं प्रतिमा तोड़ी, खानापूर्ति में जुटी प्रशासन
-
कदम पेड़ की टहनी काटने पर भाभी-भतीजा को मार दी गोली, पटना रेफर
-
दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे स्वर्ण व्यवसायी की सरेराह गोली मारकर हत्या





