नालंदाराजगीर

राजगीरः इसे कहते हैं शासन संग नागरिकों की सुकून देने वाली तस्वीरें

राजगीर (नालंदा दर्पण)। अंतर्राष्टीय पर्यटन स्थल राजगीर नगर से आज बड़ी सुकून देने वाली तस्वीरें सामने आई है। पुलिस, प्रशासन और पब्लिक की ऐसी पहल ही मिसाल बन जाती है। हर किसी के लिए प्रेरणा बन जाती है।

Rajgir It is called relaxing pictures of citizens with the government 1तस्वीरें ऐतिहासिक धार्मिक केंद्र सूर्यकुंड परिसर की है। जहाँ एसडीओ अनीता सिन्हा और डीएसपी प्रदीप कुमार बड़ी तन्मयता से झाड़ू कुदाल लेकर साफ-सफाई करते दिख रहे हैं।

तस्वीरें देखने से कहीं से भी यह नहीं लगता है कि उन्हें मीडियो में चेहरा चमकाने की ललक है। उनके चेहरे पर राजगीर की फिक्र साफ नजर आती है।

उनके साथ राजगीर थानेदार दीपक कुमार,नगर कार्यपालक पदाधिकारी जफर इकबाल, वार्ड पार्षद मीरा कुमारी, सुबिन्दर राजबंशी, संजय गुप्ता, अशोक रॉय, डॉ. अमित कुमार, सूरज यादव, शिवनन्दन प्रसाद, विनोद यादव, विकास उपाध्याय, पप्पू चौधरी, श्याम श्यामदेव राजबंशी, पुलिस अनि जितेंद्र कुमार, नरेश प्रसाद, सअनि बच्चा बैठा आदि लोग भी जुटे दिखे।

जाहिर है कि ऐसे प्रयास, खासकर राजगीर जैसे कई मायनों में महत्वपूर्ण नगर को नई दिशा देने वाली है, जोकि एक लंबा काल से भटकाव की दिशा में था। शासन के नागरिकों के मार्गदर्शन के लिए ही होता है। जिसके अभाव में सर्वत्र विकृतियां उभरती है। अन्य क्षेत्रों के जन-अफसरों को भी इससे प्रेरक सीख लेनी चाहिए।Rajgir It is called relaxing pictures of citizens with the government 2

 

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।