मनचलों की हरकत से परेशान स्कूल संचालक ने थाना पुलिस से लगाई कार्रवाई की गुहार

इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। इसलामपुर नगर पंचायत के गौरव नगर मुहल्ला स्थित संत जोसेफ स्कूल के संचालक के द्वारा मनचलों एंव उदंड तबके लोगो के विरुद्ध थाना में आवेदन देकर कारवाई करने का मांग किया गया है। 

Disturbed by the actions of the miscreants the school operator urged the police to take action 1आवेदन में स्कूल के संचालक द्वारा आरोप लगाया गया है कि स्कूल का कोचिंग क्लास खत्म होने के बाद स्कूल के बाहर काफी संख्या में मनचले एवं असामाजिक तत्व  के युवकों का जमावड़ा लगा हुआ रहता है।

छात्राओं एवं लेडीज स्टॉफ को स्कूल के बाहर निकलते ही मनचले एवं असामाजिक तत्व के युवकों के द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार करने का प्रयास करते हैं।

कुछ युवकों के द्वारा उन पर फब्बतियां कसते हुए रोजाना परेशान करने का प्रयास किया जाता हैं। जिसके कारण मनचले युवकों के हरकतों से कुछ छात्राओं ने स्कूल आना कम कर दिया है और स्टॉफ भी डरी सहमी स्कूल आती है।

इस मामले में स्कूल के संचालक द्वारा मनचले युवकों के प्रति कानूनी कारवाई करने की मांग की है।

इधर सूत्रों का कहना है कि इसलामपुर स्कूल या कोचिंग सेंटर के बाहर मनचले एवं असामाजिक तत्व के युवकों का टोली  भ्रमण करते रहते हैं और स्कूल या कोचिंग में पढ़ने के लिए जाने वाली छात्राओं के साथ छेड़खानी करने का प्रयास किया जाता हैं।

कुछ कोचिंग सेंटरों में इस प्रकार की मामलों को लेकर मनचले युवकों के द्वारा गोलीबारी जैसी घटना का अंजाम भी दिया जा चुका है। जिससे कोचिंग संचालक एवं स्कूल संचालकों के बीच भय का महौल व्याप्त है।

 

ट्रैक्टर-ट्रेलर की टक्कर में बेटी की शादी तय करने जा रहे दो दोस्त की दर्दनाक मौत

लोकसभा पहुंची प्रागैतिहासिक कालीन मगध सम्राट जरासंघ अखाड़ा की दुर्गति

टैंकलोरी की चपेट से युवक की मौत, सड़क जाम, चालक की पिटाई, रेफर, वाहन जप्त

सड़क निर्माण के 3 साल बाद हो रही कालीकरण में भारी अनिमितता से ग्रामीणो में आक्रोश

 

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!