नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। नगरनौसा प्रखंड कार्यालय के पास नशा मुक्ति अभियान के तहत कला कुंज के द्वारा लोगों में जागरूकता लाने के प्रयास को लेकर नुक्कड़ नाटक किया गया।
लोगों को नाटक के माध्यम से समझाया गया की शराब एक बहुत बुरी चीज है, जो इसे सेवन करता है उसका शरीर के साथ साथ परिवार का भी सर्वनाश हो जाता है।
नशा एक ऐसी घातक बुराई है, जो परिवारों के साथ-साथ समाज को भी खोखला कर देती है। युवा निराशा के कारण नशे का सहारा ले रहे हैं, जो ठीक नहीं है।
युवा नशे की ओर जा रहा है। इसके लिए नशे के सप्लायर जिम्मेदार हैं, लेकिन उनसे ज्यादा हम लोग हैं। युवाओं को अपनी काबिलियत के हिसाब से आगे बढ़ने दें। उन्हें ज्यादा टोकेंगे तो वह अपने लक्ष्य से भटक जाएंगे। इसके बाद वह नशे की ओर जाने लगते हैं।
इसलिए जरूरी है कि हमें अपने बच्चों की काबिलियत को समझना होगा। यदि सभी एकजुटता से सहयोग देंगे, तभी हम स्वस्थ समाज की संरचना कर सकते हैं।
नुक्कड़ नाटक में संजय कुमार, कामेश्वर साहनी,मिथुन कुमार, नविता भास्कर, पिंकी कुमार री विनोद कुमार, मिथलेश कुमार रामनाथ ठाकुर शामिल थे।