कोविड सेंटर की भेंट चढ़ा चंडी रेफरल अस्पताल का भव्य प्रतीक्षालय

चंडी (नालंदा दर्पण)।आंचल कब्रिस्तान हुआ है, रोना रो लो नेताजी, जार-जार इंसान हुआ है,रोना रो लो नेताजी।

दफन हुए हैं सपने सारे, अस्पताल के बिस्तर पर, अस्पताल श्मशान हुआ है, रोना रो लो नेताजी।’

यह कहानी है चंडी रेफरल अस्पताल की। यहां मरीजों के परिजन के प्रतीक्षालय के लिए निर्मित भव्य इमारत वैक्सिनेशन सेंटर बना हुआ है। मरीजों के परिजन के लिए बना प्रतीक्षालय कक्ष कोविड सेंटर की भेंट गया है।

चंडी रेफरल अस्पताल में मरीजों के परिजन के लिए बनी इमारत में जब आप प्रवेश करेंगे तो आपको लगेगा कि आप किसी फाइव स्टार भवन में पहुंचे हैं। जिले के शायद ही किसी अस्पताल में ऐसी फाइव स्टार भवन बना होगा, वो भी मरीजों के परिजन के लिए।

मरीजों के परिजन के लिए अलग से प्रतीक्षालय बनाने की पहल चंडी के जाने-माने आरटीआई एक्टिविस्ट उपेन्द्र प्रसाद सिंह को जाता है। उनके ही पहल पर रेफरल अस्पताल के प्रांगण में मरीजों के परिजनों के लिए प्रतीक्षालय का निर्माण किया गया था।इस प्रतीक्षालय में सोने के लिए बेड, कंबल और कुर्सी की समुचित व्यवस्था की गई थी।

यहां तक कि असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने पिछले साल ही उपेन्द्र प्रसाद सिंह के लोक शिकायत निवारण को यह कहकर बंद करने की मांग जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी से की थी कि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी रेफरल अस्पताल के पत्रांक 22 दिनांक 05.02.2021 के द्वारा प्रतिवेदित किया गया कि रेफरल अस्पताल के प्रांगण में प्रतीक्षालय में समुचित व्यवस्था है।

लेकिन फिर से मरीजों के परिजनों के लिए प्रतीक्षालय को वैक्सिनेशन सेंटर बना दिया गया है।

उपेन्द्र प्रसाद सिंह ने ‘नालंदा दर्पण’ को बताया कि इस भवन‌ में गरीब मरीजों के परिजन को कोई घुसने नहीं देता है। परिजनों को इस जाड़े में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने जिला चिकित्सा पदाधिकारी से शिकायत कर प्रतीक्षालय शिफ्ट करने की मांग की है।

चंडी नगर पंचायत चुनाव: ‘दिन में देवी, रात में बेबी, ऐसे हैं हमारे समाजसेवी’ !

हिलसाः पाठशाला बनी मधुशाला, सरकारी स्कूल से भारी मात्रा में विनिर्मित शराब बरामद

वार्ड सदस्यों ने प्रधानमंत्री आवास योजना में ठगी का किया यूं भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

हरनौतः मीडियाकर्मी को गोली मारने का आरोपी देसी कट्टा-कारतूस समेत गिरफ्तार

चंडी के लालगंज के पास बैंक में जमा करने आए व्यवसायी से रुपए से भरा बैग छीनकर फरार

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker