बदमाशों ने युवक को मारी गोली, रेफर, बढ़ती अपराधिक घटनाओं से लोगो में दहशत

इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। इसलामपुर जैतीपुर मुख्य सड़क मार्ग पर पेट्रोल पम्प मुशहरी मोड़ के पास एक तिलक समारोह से वापस लौट रहे एक 28 वर्षीय युवक को अपराधियों ने शनिवार की रात में गोली मारकर घायल कर दिया।

घायल युवक इसलामपुर थाना क्षेत्र के मुसहरी गांव निवासी रामानंद प्रसाद का पुत्र लालू कुमार बतलाया जाता है। घायल युवक को इलाज के लिए सरकारी चिकित्सा केंद्र में भर्ती करवाया गया। जहां से चिकित्सको ने प्रथामिक उपचार करने के बाद घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया।

पीडित युवक के परिजन ने बताया कि गांव में ही एक व्यक्ति की बच्ची की शादी है। और शनिवार को उसी बच्ची का तिलक गांव से इसलामपुर थाना क्षेत्र के मखदुमपुर गांव मे गया था। उसी तिलक समारोह मे लालू कुमार गया था।

तिलक समारोह मे शामिल होकर रात मे ही लालू कुमार बाइक पर सवार होकर अपने सहयोगी के साथ घर वापस लौट रहा था। रास्ते में बदमाशो ने उस पर गोलीबारी कर दिया। जिसके दौरान लालु की पैर में गोली लग गयी।

इधर थानाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि पीड़ित द्वारा लिखित आवेदन नहीं दिया गया है।

बता दें कि हाल के दिनों में बढ़ती अप्रिय घटनाओं में वृद्घि से लोगों में काफी दहशत देखी जा रही है। कुछ दिन पहले  इसलामपुर के जाको मार्केट के पास एक चाय दुकान पर बदमाशों ने शुशांक कुमार नामक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया था।

वहीं इसलामपुर खोरमपुर हॉल्ट के पास रात्रि को ट्रेन की बोगी में रसलपुर गांव के धर्मवीर कुमार नामक युवक से लुटपाट कर गोली मारकर घायल कर दिया था और गौरवनगर मुहल्ला में चोरो ने जिला परिषद तनुजा देवी के बंद घर से लाखों का समान चोरी कर लिया था।

इधर शनिवार की रात को बदमाशों ने मुशहरी गांव निवासी लालू कुमार नामक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। अपराधिक घटनाओं में वृद्धि होने से  लोगो के वीच भयका महौल बना है।

छेड़खानी के आरोप में मनचले बालक की पिटाई का वीडीयो वायरल

आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे कॉ. पवन शर्मा : सुरेंद्र राम

चोरों ने आभूषण दुकान से  25 लाख रुपये मूल्य के जेवरात उड़ाए

सरकारी स्कूल में शराब निर्माण मामले में आंगनबाड़ी सहायिका समेत 8 लोग गए जेल

भाकपा माले चंडी की कार्यकर्ता सम्मेलन में सात सदस्यीय लीडिंग टीम का गठन

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!