मिशन हरियाली में कूदे निजी स्कूल, बच्चों में बांटे फलदार पौधे

नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। नगरनौसा प्रखंड क्षेत्र में नूरसराय मिशन हरियाली को आगे बढ़ाने के लिए निजी स्कूल के साथ साथ निजी कोचिंग संस्थान भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने लगे हैं।

मिशन हरियाली में कूदे निजी स्कूल बच्चों में बांटे फलदार पौधे 2इसी क्रम में प्रखंड क्षेत्र के सैदनपुर स्थित ग्लोबल पब्लिक इंग्लिश स्कूल की ओर से विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के बीच फलदार पौधे का वितरण किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि नगरनौसा प्रखंड प्रमुख अंतर देवी ने बच्चों को अपनी हाथों से स्कूली बच्चों को पौधा देकर पौधे से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से बताया।

इस मौके पर ग्लोबल पब्लिक इंग्लिश स्कूल के  प्रधानाध्यापक आर्यन कुमार उर्फ पंकज कुमार, ने बताया कि विद्यालय की ओर से 50 पौधा अमरूद का और 50 पौधा कटहल का मंगा कर बच्चों के बीच वितरण किया गया है। बच्चों को पौधा लगाने के बाद उसकी रख रखाव के बारे में भी बताया गया।

इस मौके पर ग्लोबल पब्लिक इंग्लिश स्कूल के शिक्षक शोनी कुमारी, राजीव कुमार, मेनिका कुमारी, संजना कुमारी बच्चे ज्योति कुमारी, पीयूष कुमार, रौशन कुमार, अभिषेक कुमार, वैष्णवी, भवानी ,विद्या, ममता, सुरुचि अनु कुमारी सहित दर्जनों छात्र छात्रायें मौजूद थीं।

वहीं दूसरी ओर चाणक्या कोचिंग सेंटर रामघाट में भी पढ़ने वाले बच्चों के बीच सैंकड़ों बच्चों को फलदार पौधा दिया गया।

इस मौके पर चाणक्या कोचिंग सेंटर के संचालक मिथलेश कुमार ने बताया कि वे खुद अपनी कोचिंग सेंटर की ओर से 100 पौधा मंगा कर कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाले छात्रों के बीच वितरण किया।जिसमें 50 पीस अमरूद का था और 50 पिस कटहल का।

इस मौके पर शिक्षक अमिताभ कुमार, रविकांत कुमार, मृत्युंजय कुमार, बच्चों में काजल कुमारी, पूनम कुमारी, रानी कुमारी, अजय कुमार, धीरज कुमार सहित दर्जनों छात्र उपस्थित थे।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!