अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

शराब बनाने-पिलाने का विरोध करने पर मां-बेटा को किया जख्मी, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। इसलामपुर थाना के सुहावनपुर सुढी गांव में मारपीट कर मां और बेटा को जख्मी कर दिया।

पीड़िता बसंती देवी ने बताया कि पडोस में शराब बनाता है और लोगों को पिलाता है। इसी का विरोध करने पर बेटा श्रीकांत कुमार को मारपीट कर सर फोड़ दिया और हाथ तोड़ दिया।

इस दौरान जब वह बीच वचाब करने पहुंची तो उसे भी मारपीट किया और जान मारने का धमकी दिया। अस्पताल में इलाज करवाया गया है।

इसकी सूचना जब थाना में देने गये तो लोग टाल मटोल कर आनाकानी करने लगे। जिसके कारण पीड़ित माँ-बेटा को परेशानी का सामना का सामना करना पड रहा है।

इधर सूत्रों का कहना है कि अबैध करोबारियो का इस कदर मनोबल बढ़ा है कि वे घटना का अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे है। अप्रिय घटनाओं में तेजी से वृद्धि हो गया है।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।