नालंदाहिलसा

यूपी सहित चार राज्यों में भाजपा की जीत पर भाजपाइयों ने जताई खुशी

नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। उत्तर प्रदेश सहित 4 राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर नगरनौसा प्रखंड कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

BJP members expressed happiness over the victory of BJP in four states including UP 12
प्रखंड भाजपा अध्यक्ष सतीश कुमार

प्रखंड भाजपा अध्यक्ष सतीश कुमार ने कहा कि उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और मणिपुर में भाजपा की ऐतिहासिक जीत हुई है। निश्चित तौर पर यह जीत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली उनके प्रति जनता के विश्वास और जनता के प्रति उनके समर्पण की जीत है।

उन्होंने कहा कि चार राज्यों में भाजपा की जीत से यह दिखा दिया है कि भाजपा का संगठन अन्य राजनीतिक दलों से कहीं अधिक मजबूत और संस्कारित है यह जीत बताती है कि संगठन ही सबसे महत्वपूर्ण है। कई सालों के रिकार्ड को तोड़ते हुए भाजपा ने उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड  में काफी मजबूती और दमदारी के साथ सत्ता में लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि पांच राज्यों में चार में भाजपा की जीत बताती है कि डबल इंजन सरकार केवल एक नारा नहीं जनाकांक्षा है। मणिपुर में भी भाजपा सत्ता में लगातार दूसरी बार जीत दर्ज किया गया हैं। गोवा में भी भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला है। वहां भी भाजपा अपनी सरकार बनाएंगी। जिसके चलते भाजपा में खुशी की लहर है। उत्तर प्रदेश में भाजपा की बहुमत से जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योगी आदित्यनाथ की बहुमुखी विकास योजनाओं और सुशासन को जाता है।

प्रखंड महामंत्री अमरजीत कुमार सिंह ने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में चारों राज्यों में भाजपा ने जीत की दहलीज को पार किया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में जिस प्रकार योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में माफियाओं पर बुलडोजर चला और विकास की जो नई गाथा भाजपा ने उत्तर प्रदेश में लिखी उसका परिणाम आज ऐतिहासिक जीत के रूप में देखने को मिला।

प्रखंड युवाध्यक्ष अभिषेक भारती ने कहा कि चार राज्यों में भाजपा को ऐतिहासिक बहुमत मिला है, यहां की जनता ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को स्वीकार किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर देश के लोगों का भरोसा बरकरार है।

खुशी व्यक्त करने वालों में जिलामहामंत्री राजेश्वर सिंह, जिला उपाध्यक्ष सह विधानसभा प्रभारी राजेश कुमार, प्रखंड महामंत्री अमरजीत सिंह, प्रणवदेव आनंद, उपाध्यक्ष रंजीत कुमार, आईटी प्रखंड अध्यक्ष पवन कुमार, धीरेंद्र कुमार, रामपुर पंचायत अध्यक्ष अमित कुमार, कैला पंचायत अध्यक्ष चितरंजन कुमार, नगरनौसा शक्ति केंद्र प्रभारी नागेंद्र कुमार, पवन कुमार, मुकेश कुमार, अभय नंदन पांडेय, अयोध्या राम, कमलेश मांझी, मंटू कुमार, मनीष कुमार, विकास अग्रवाल, भूषण कुमार, रौशन कुमार सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker