अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई थी हत्या, कॉल डिटेल से हुआ खुलासा

एकंगरसराय (नालंदा दर्पण)।  एकंगरसराय थाना अंतर्गत रामभवन के समीप बदमशों ने 15 मई को गोली मारकर स्कूटी सवार युवक की हत्या कर दी थी। मृतक जहानाबाद जिला के घोषी थाना क्षेत्र के वेलौर निवासी जानकी प्रसाद का पुत्र विकास कुमार था।

इस हत्याकांड में पुलिस ने गुरुवार को एक अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी हिलसा थाना क्षेत्र के गुलनी गांव निवासी दीपक उर्फ रोहित कुमार है। पूर्व में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी नीरज की गिरफ्तारी हो चुकी है।

घटना के बाद पिता ने मृतक की पत्नी अनुष्का उर्फ गुड़िया और उसके पिता को आरोपित कर केस दर्ज कराया था। प्रारंभिक जांच में पुलिस को प्रतीत हुआ कि पारिवारिक खुन्नस में बहू और उसके पिता को फंसा दिया गया है। इस कारण पुलिस घटना के सभी बिंदुओं पर गहराई से जांच कर रही थी।

पति की हत्या के बाद थी प्रेमी से शादी की योजना केस की जांच के दौरान पुलिस मृतक की पत्नी को पूछताछ के लिए लाई। शुरूआत में नवविवाहिता घटना में संलिप्तता से इंकार कर रही थी।

पुलिस भी उसकी बातों पर यकीन कर ली। लेकिन, महिला की मोबाइल जांच से कुछ नंबरों पर पुलिस को संदेह हुआ। उसकी सबसे ज्यादा बातचीत नीरज नामक युवक से हो रही थी। इसके बाद कड़ाई से पूछताछ में महिला ने हत्या के रहस्य से पर्दा उठा दिया।

खुलासा किया कि नीरज उसका प्रेमी है। उसने दीपक, नीतीश, प्रकाश और मुन्ना के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। महिला ने खुलासा किया कि वह प्रेमी नीरज से शादी करना चाहती थी। उसकी मर्जी के खिलाफ परिवार ने उसकी शादी विकास से करा दी।

इसके बाद उसने प्रेमी के साथ मिलकर पति के हत्या की योजना बनाई। प्रेमी ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर विकास की हत्या कर दी। विकास से अनुष्का की दूसरी शादी थी। इसके पहले पति की मौत हो गई थी।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।