नगरनौसाः सिमेंट लदे ऑटो पलटने से अधेड़ की मौत, मुआवजा को लेकर सड़क जाम

नगरनौसा (नालंदा दर्पण/संजीव कुमार)। नगरनौसा थाना क्षेत्र के उस्मानपुर पूल पर चंडी-दनियावां मुख्य मार्ग के किनारे शनिवार को अनियंत्रित होकर एक सीमेंट लदा ऑटो पलट गया। इससे मौके पर बलधा गांव निवासी (60) वर्षीय रामप्रवेश यादव की मौत हो गई।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि नगरनौसा बाजार से एक ऑटो सीमेंट लेकर बलधा जा रहा था।उसी ऑटो पर रामप्रवेश यादव भी बैठे हुए थे। जैसे ही ऑटो एनएच- 431 से उस्मानपुर गांव की ओर मुड़ने के क्रम में ऑटो चालक ने अपना संतुलन खो दिया और ऑटो सड़क पर पलटते हुए खाई में जा गिरी। जिससे मौके पर ही रामप्रवेश यादव की मौत हो गई।

इधर घटना से आक्रोशित लोगों ने मुआवजा राशि की मांग को लेकर नगरनौसा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास एनएच 431 चंडी-दनियावां मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई।

सड़क हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker