चिक्सौरा और मानपुर थाना क्षेत्र में दो लोगों की गोली मारकर हत्या

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। एक ओर जहां नालंदा में गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा था, वहीं दूसरी ओर शुक्रवार की अहले सुबह ग्रामीण इलाकों में गोलियों की बौछार में दो व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना दो अलग अलग थाना क्षेत्रों की बतायी जाती है।

पहली घटना चिकसौरा थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में घटी जहां बच्चों के खेल खेल में बड़े आपस में भिड़ गए और तानाकशी में मिस्टर मुस्ताक ने पिस्टल से उसी गांव निवासी मंती देवी को सिर में गोली मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गई।

दूसरी घटना मानपुर थाना क्षेत्र के रामजीचक गांव में जमीन विवाद को लेकर भतिजा ने अपने ही चाचा को गोलीमार हत्या कर दी।

मानपुर थानाध्यक्ष ने इस संबंध में बताया कि रामजी चक निवासी ब्रह्मदेव कुमावत का जमीन विवाद अपने भतीजे मुन्ना से चला आ रहा था। शुक्रवार की सुबह खेत की निराई करने आते थे।

वहीं भतीजे ने गाली गलौज करते हुए गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पाकर दोनों थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है।

इस संबंध में हत्या की एक प्राथमिकी दो अलग अलग थानों में दर्ज कराई गई है। नालंदा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker