नालंदाशिक्षाहिलसा

दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन

इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। नेहरू युवा केंद्र संगठन नालंदा सह युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में उच्च विद्यालय विष्णुपुर के खेल मैदान में दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

Organization of two day block level sports program 11इस कार्यक्रम का उदघाटन उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार और इसलामपुर थाना में कार्यरत दारोगा रामाकांत राम, राष्ट्रीय युवा समन्वयक धर्मेन्द्र कुमार, कुमारी केतू, सिंटु कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से संचालन किया गया। जिसमें फुटबॉल, कबड्डी मे स्कूली छात्र व छात्राओं ने भाग लिया।

इस दौरान छात्रों ने रेस 200, 400, 800,1500, 3000 मीटर और छात्राओं के द्वारा 100, 200, 400 मीटर मे स्लो साइकिल वॉलीबॉल लम्बी कूद एवं अन्य खेल खेला गया। साथ ही जागरूकता अभियान भी चलाया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के खेल कूद से शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है।  रेफरी कुणाल वण॔जी ने कहा यह कार्यक्रम 21 दिसंबर तक चलेगा।Organization of two day block level sports program 1

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »