नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

डीएम ने कोविड के प्रसार की आशंका को लेकर स्वास्थ्य विभाग की बैठक कर दिए अहम निर्देश

बिहार शरीफ (नालंदा दर्पण)। कुछ देशों में कोविड संक्रमण का प्रसार हो रहा है। इसको देखते हुए संभावित प्रसार से पूर्व तैयारी को लेकर जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने आज हरदेव भवन सभागार में स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों एवं पूर्व में गठित कोषांगों के वरीय तथा नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक किया।

कोविड-19 के प्रसार की रोकथाम के लिए आवश्यक संसाधनों-ऑक्सीजन प्लांट, ऑक्सीजन सिलिंडर, पल्स ऑक्सीमीटर, ऑक्सीजन कॉन्सेन्ट्रेटर, इंफ्रारेड थर्मामीटर, ऑक्सीजन मास्क आदि का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया।

सभी ऑक्सीजन प्लांट को कार्यरत अवस्था में रखने, प्रत्येक बेड पर ऑक्सीजन की आपूर्ति एवं फ्लो तथा इसके कॉनसन्ट्रेशन की जांच करने का निदेश दिया गया। जिला में कार्यरत निजी ऑक्सिजन प्लांट का भी भौतिक सत्यापन का निदेश दिया गया।

सदर अस्पताल एवं सभी अनुमंडलीय अस्पताल को मिलाकर कम से कम 100 ऑक्सीजन सुविधायुक्त बेड की तैयारी रखने को कहा गया।

चिकित्सक, पारा मेडिकल स्टाफ, भोजन, साफ सफाई हेतु कारगर योजना तैयार रखने का निदेश दिया गया।सेनिटाईजेशन हेतु आवश्यक उपकरणों/संसाधनों की भी मैपिंग एवं स्टॉक सत्यापन सुनिश्चित करने को कहा गया।

बैठक में नगर आयुक्त,उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता,  सिविल सर्जन, विभिन्न कोषांग के नोडल पदाधिकारी, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक आदि उपस्थित थे।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »