अन्य
    Saturday, July 27, 2024
    अन्य

      राजगीरः कलाली चौक पर ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला, मौत

      राजगीर (नालंदा दर्पण)। बीती देर शाम राजगीर थाना क्षेत्र के कलाली चौक के समीप एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रैंदते हुए फरार हो गया। मृतक की पहचान कुंडपर निवासी राकेश कुमार यादव के 22 वर्षीय पुत्र रवि कुमार के रुप में की गयी।

      बताया जाता है कि गिरियक रोड से जिम कर घर लौटने के क्रम में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंद डाला। जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गया और बाइक चकनाचूर हो गया।

      स्थानीय लोग जख्मी युवक को तत्काल राजगीर अनुमंडल अस्पताल ले गए, जहाँ से वहां से विम्स पावापुरी रेफर कर दिया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

       

      1 COMMENT

      Comments are closed.

      संबंधित खबर

      error: Content is protected !!