इसलामपुर थाना परिसर में 24 घंटा के लिए अखंड कीर्तन का आयोजन

इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। इसलामपुर प्रखंड क्षेत्र के शिव मंदिरों मे पूजा अर्चना करने वाले श्रदाल्लुओं का भीड़ उमड़ पड़ी है। वहीं इसलामपुर थाना परिसर के शिव मंदिर के पास यज्ञशाला में जनता पुलिस प्रशासन सहयोग समिति की ओर से महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर 24 घंटा के लिए अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया है।

Akhand Kirtan organized for 24 hours in Islampur police station premises 11वही मंदिर पुजारी अभिनव कुमार पांडेय ने बताया कि अखंड कीर्तन समापन के बाद प्रसाद का वितरण किया जाएगा और 19 फरवरी की रात सांस्कृतिक कार्यक्रम भगवती जागरण का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बाहर से कलाकार भाग ले रहे है।

इधर आत्मा गांव में महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर भगवान भोले नाथ की मंदिर में पूजा अर्चना करने वाले श्रदाल्लुओं की काफी संख्या में भीड़ लगी थी।

वहीं मेला समिति सचिव सर्वेश कुमार ने बताया कि हर वर्ष महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर यहाँ मेला लगता है। दूर दराज से लोग आते है और बिक्री के लिए मेला में विभिन्न प्रकार की समानो को सजाकर रखते हैं। जिससे मेला की रौनक बढ़ जाता है। प्रशासन द्वारा मेला मे शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए ठोस कदम उठाया गया है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »