नालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीरहादसा

अनियंत्रित मारुति ने बाईक को मारी ठोकर, सवार युवक के हाथ पैर टूटे

बेन (नालंदा दर्पण)। सड़कों पर इन दिनों रफ्तार की कहर देखने को मिल रही है। बिहारशरीफ-परवलपुर पथ पर दहपर समीप एक तेज रफ्तार मारुति ने अनियंत्रित होकर एक बाईक सवार को टक्कर मार दिया। हादसे में बाईक सवार मंटू कुमार नामक युवक की हाथ पैर टूट गया और गंभीर रुप से जख्मी हो गया। जिसका ईलाज बिहारशरीफ के निजी क्लिनिक में चल रहा है।

Havoc of speed Uncontrolled Maruti hit the bike the young mans hands and legs were brokenघटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार बेन थाना क्षेत्र के मखदुमपुर गांव निवासी दयालचंद पाण्डेय का पुत्र मंटू कुमार बिहारशरीफ से बाजार कर अपनी बाईक से दुकान का सामान लेकर लौट रहा था।

इसी बीच दहपर के समीप तेज रफ्तार एक अनियंत्रित मारुति ने बाईक सवार को जबरदस्त ठोकर मार दी। जिससे बाईक सवार की दायाँ पैर और हाथ टूट गया तथा शरीर के अन्य हिस्से जख्मी हो गए।

सड़क किनारे जख्मी अवस्था में गिरा देख ग्रामीण ने युवक से जानकारी लेकर इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी। घटना के बाद मारुति चालक अपनी वाहन को छोड़ भागने में सफल रहा।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »