नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफसमस्या

बुल्डोजर के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए बाजार समिति के व्यवसायी, किसानों-खरीदारों को बढ़ी परेशानी

नालंदा (आशीष कुमार)। बिहार शरीफ स्मार्ट सिटी के तहत बिहारशरीफ बाजार समिति के सौंदर्यीकरण को लेकर अवैध दुकानदारों पर नोटिस के बाद पिछले 4 दिनों से जारी बुल्डोजर की कार्रवाई से प्रभावित व्यवसायी और प्रशासन अब आमने सामने हैं।

Traders of the market committee went on indefinite strike in protest against the bulldozers increased trouble for farmers and buyers 2गुरुवार को मंडी के सभी छोटे बड़े व्यवसायी अपनी अपनी दुकानों को बंद रख विरोध जता रहे हैं।

इस दौरान शादी समारोह में सब्जी और फल खरीदारी करने के लिए शहरवासियों और खेत में उपजे सब्जी को बेचने के लिए किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

बिहारशरीफ बाजार समिति संघ के अध्यक्ष उमेश कुमार गुप्ता ने बताया कि वे लोग यहां वर्ष 1988 से व्यवसाय कर रहे हैं। अब प्रशासन उन लोगों को यहां से जबरन हटा रही हैं। बाजार समिति में जो नए दुकानों का निर्माण किया गया है, उन्हें अब तक दुकानदारों को आवंटन नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा कि ऐसे में यदि उन लोगों का आशियाना उजाड़ा जाएगा तो वे लोग भुखमरी के कगार पर आ जाएंगे। उनकी मांग है कि दुकानदारों को दुकान आवंटन करा दिया जाए। इसके बाद दुकानों को तोड़ा जाए। हड़ताल पर जाने के पूर्व भी वे लोग जिला प्रशासन से मिलकर अपनी बातों को रखने का हरसंभव प्रयास किया, मगर उनकी बातों को नहीं सुना गया।

इधर, बिहार शरीफ एसडीओ अभिषेक पलासिया ने बताया कि बाजार समिति में जो भी अवैध निर्माण है, उसी पर करवाई की जा रही है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »