अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

बिहार थाना क्षेत्र में कोचिंग पढ़ने आए दो छात्र को चाकू गोदा , एक की मौत, दूसरा गंभीर

बिहार शरीफ (आशीष कुमार)। नालंदा जिला मुख्यालय बिहार शरीफ स्थित बिहार थाना क्षेत्र इलाके के देकुलीघाट सुंदरगढ़ मोहल्ले में कोचिंग पढ़ने आए दो छात्रों को बदमाश ने चाकू मार दिया। जिसमें एक छात्र की मौत इलाज के दौरान हो गई। जबकि दूसरा युवक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जुझ रहा है।

मृतक नकटपुरा गांव निवासी राजकिशोर यादव का 19 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार जबकि जख्मी शैलेंद्र यादव का पुत्र श्याम कुमार है। मौत से आक्रोशित लोगों ने नकट पूरा के समीप बिहारशरीफ बरबीघा मार्ग को जाम कर दिया।

छात्र के मामा ने बताया कि कुछ दिन पहले कोचिंग पढ़ने के दौरान कुछ विवाद हुआ था। जिसके बाद स्थानीय लोगो के द्वारा इस विवाद को सुलझा भी दिया गया था। बुधवार को किसी ने दोनों को फोन कर बुलाया गया और दोनों छात्रों के ऊपर चाकुओं से हमला कर दिया।

जख्मी हालत में दोनों को स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। जहां राहुल कुमार की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे पटना रेफर कर दिया। पटना ले जाने के क्रम में राहुल कुमार ने दम तोड़ दिया।

सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। इस मामले में थानाध्यक्ष को त्वरित गति से अनुसंधान करते हुए आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है। सड़क जाम कर रहे लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है जिसके बाद लोग सड़क जाम हटा दिए हैं।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »