नालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

बिजली चोरी करते 7 लोग धराए, लगा जुर्माना, प्राथमिकी दर्ज

इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। विधुत विभाग की टीम ने इसलामपुर थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में छापेमारी कर 7 लोगो को अवैध रुप से विधुत उपयोग करते पकडाऔर जुर्माना लगाते हुए  थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाया है।

कनीय विधुत अभियंता राजू प्रसाद गुप्ता ने बताया कि विधुत विभाग की ओर से टीम गठित कर इसलामपुर थाना के मोजाहीदपुर और सरैयापर गांव में छापेमारी किया गया।

इस दौरान अवैध रुप विधुत उपयोग करते मोजाहीदपुर गांव में पकड़े गए पप्पू केवट पर 15296 रुपए, अखिलेश कुमार पर 6006 रुपए, रामचंद्र केवट पर 14075 रुपए, विजय केवट पर 28140 रुपए, अरुण केवट पर 12496 रुपए, रामाशीष केवट पर 12405 रुपए और सरैयापर गांव के शिवशंकर कुमार पर 5274 रुपए जुर्माना लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाया गया है।

छापेमारी टीम में सहायक विधुत अभियंता उमाशंकर, मनीष कुमार, टिंकु कुमार, सुधीर कुमार, प्रकाशचंद्र आदि कर्मी शामिल थे।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »