खोज-खबरगाँव-जवारनालंदाफीचर्डहिलसा

चंडी का चमत्कारी आम! कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश, कीमत 2 लाख रुपए किलो

बगीचे की रखवाली के लिए सीसीटीवी कैमरा और डॉग रखे हुए हैं!

चंडी (नालंदा दर्पण)। आम का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। हो भी क्यों नहीं। यह हमारे देश का राष्ट्रीय फल और फलों का राजा जो है। यूं तो आम की कई किस्में होती है। इसमें मालदा, दशहरी, लंगड़ा, चौसा आदि शामिल है। आम की कई किस्मों, स्वाद और गुणों के कारण काफी मशहूर है।

You will be surprised to hear the price of this mango in Nalanda Miyazaki mangoes flourished in the garden of a farmer in Chandi curiosity among people 1लेकिन आज हम दुनिया के सबसे महंगे आम मियाजाकी की बात करते हैं, जो इन दिनों नालंदा जिले के चंडी प्रखंड के ढकनिया गांव निवासी स्व. सुरेंद्र सिंह के बगीचा नंदन वाटिका की शोभा बढ़ा रही है।

उनके पुत्र किसान मुकेश, नीतीश और राम कुमार की मानें तो सुरेंद्र सिंह पेड़ पौधे लगाने के शौकीन थे। पिता ने सोशल मिडिया पर जानकारी हासिल कर साल 2021 में जापान से इस प्रजाति के पौधे को मंगवाया। इसमें पिछले दो साल से फल रहा है। उनका कहना है कि इस साल 21 फल लगे थे।  एक एक कर तोड़ने के बाद इसमें अब 5 फल बच रहे हैं।

किसान मुकेश और रामकुमार बताया कि उनके पिता जी की इच्छा थी कि जब भी कोई उनके बगीचे में आये तो वे सभी किस्म के पौधे और फल को देख सके। करीब 3 एकड़ में आम के मियाकाजी, ब्लैक स्टोन, सेड लेश की प्रजाति के अलावा, सेव , इलायची, साबुतदाना, कसेली, ब्लैक नींबू, ब्लैक अमरुद, उजला जामुन, सभी तरह के मसालों के पौधे उनके घर के समीप नंदन वाटिका में उपलब्ध है।

बगीचे की रखवाली के लिए सीसीटीवी कैमरा और डॉग रखे हुए हैं। उनका दावा है कि भारत में इसकी कीमत करीब 10 हजार तो अन्तराष्टीय बाजार में इसकी कीमत 2 लाख रुपए किलो है। हालांकि उनके पिता सुरेंद्र सिंह इस दुनिया में नहीं रहे पर उनके यादों को सहेजने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!