नालंदापर्यटनबिग ब्रेकिंगराजगीर

राजगीर मलमास मेला में दो दिनों में 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ब्रम्हकुंड में लगाई आस्था की डुबकी

More than 60 thousand devotees took a dip of faith in Brahmakund in two days at Rajgir Malmas Mela 1

राजगीर (नालंदा दर्पण)। बीते 18 जुलाई से प्राचीन राजकीय राजगीर मलमास मेला की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हो चुकी है। 19 जुलाई को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूजा अर्चना कर व्यवस्था का जायजा ले चुके हैं।

दो दिनों में अब तक करीब 60 हजार श्रद्धालुओं ने राजगीर के सप्तधारा और ब्रह्मकुण्ड कुंड में आस्था का डुबकी लगा चुके हैं। बता दें कि यह मलमास मेला 16 अगस्त तक चलेगा।

More than 60 thousand devotees took a dip of faith in Brahmakund in two days at Rajgir Malmas Mela 2

ऐसी प्राचीन मान्यता है कि मलमास मेले के दौरान राजगीर के ब्रहमकुंड कुंड में स्नान करने से उनके सारे कष्ट दूर हो जाते हैं और उन्हें मोक्ष की प्राप्ति भी होती है।

जिला प्रशासन के द्वारा भी श्रद्धालुओं की सहूलियत को देखते हुए पुख्ता व्यवस्था की गई है। महिलाओं और पुरुषों के लिए ब्रह्मकुण्ड कुंड में स्नान को लेकर अलग-अलग पंक्ति भी बनाई गई है। जहां महिला एवं पुरुष दोनों सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।

राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार ने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसको लेकर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। सीसीटीवी कैमरे और वॉच टावर भी लगाया गया है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »