नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफराजनीति

प्राकलन समिति के सभापति भाई वीरेंद्र पहुंचे बिहारशरीफ, अफसरों संग की बैठक, कहा- जीरो पर आउट होगी भाजपा

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। राजद नेता सह प्राकलन समिति के सभापति भाई वीरेंद्र बिहार शरीफ सर्किट हाउस पहुंचे। जहां उन्होंने कई विभाग के पदाधिकारी एवं अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

बैठक के दौरान सभी विभागों के अधिकारियों से विभाग की पूर्ण जानकारी ली गई एवं कई अहम दिशा निर्देश भी दिए गए।

वहीं सभापति भाई वीरेंद्र के द्वारा सम्राट चौधरी के द्वारा नीतीश कुमार को जीरो पर आउट करने के सवाल पर कहा कि बीजेपी ऐसी पार्टी है, जो अपने ही किए गए घोषणा को जुमला साबित करती है।

उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी को 2024 के चुनाव के बाद खुद बीजेपी ही प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर से कान पकड़कर हटाने का काम करेगी। सिर्फ टीआरपी में रहने के लिए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी अनर्गल बयान देते रहते हैं।

इस बार बिहार ही नहीं बल्कि देश की जनता ने यह तय कर लिया है कि बिहार में एनडीए को हटाकर इंडिया सभी सीटों पर चुनाव जीतने का काम करेगी।

उन्होंने कहा कि बिहार को विशेष राज्य के दर्जा मिलने के मांग पर भाई वीरेंद्र ने कहा कि 2019 के चुनाव में बिहार को विशेष राज दर्जा देने की घोषणा किया था। लेकिन बिहार को अब तक सिर्फ बीजेपी के द्वारा ठेंगा दिखाने का ही काम किया गया है। जितने भी लोग है सभी तलबा चाटने वाले लोग है। जो बिहार के साथ अन्याय करने का काम कर रहे है। इनको बिहारी कहलाने का कोई हक नही है। बिहार की जनता इनको कभी माफ नहीं करेगी।

उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन सभी 40 सीटों पर चुनाव जीतने का भी दावा किया। वहीं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने भी इंडिया महागठबंधन बिहार के सभी 40 सीटों पर चुनाव जीतेगी और पूरे देश में एनडीए का पत्ता साफ हो जाएगा।

हरनौत नगर के वार्ड पार्षद रौशन पासवान के हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार करे पुलिस : बसपा

उत्पाद विभाग के जवानों ने बालक के साथ मारपीट कर दुकान लूटा, सदर अस्पताल में चल रहा ईलाज

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिंद में आशाकर्मियों ने लगाया ताला, प्रभारी और डॉक्टर को बनाया बंधक

श्री शुकदेव एकेडमी एकंगरसराय की बदमाशी देखिए, एक गरीब का नहीं लिया नामांकन, फार्म फाड़ा और पुलिस की धमकी से रुलाया

नगरनौसा हाई स्कूल के छात्रों ने दो घंटा धूप में खड़े रहने के विरोध में प्रखंड कार्यालय पहुंच बीडीओ से की शिकायत

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »